Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में प्रदर्शन से लखनऊ की 8 ट्रेनें रद्द:करीब 7 हजार यात्री परेशान, रोडवेज बसों का संचालन जारी

    1 day ago

    1

    0

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के चलते लखनऊ और दिल्ली के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों और दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों के आसपास यातायात की स्थिति को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। शुक्रवार को लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें नहीं चलीं। इससे करीब 7 हजार यात्रियों को परेशानी हुई। शनिवार को भी दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली 12229 लखनऊ मेल, 12429 एसी एक्सप्रेस और 82501 तेजस एक्सप्रेस रद्द रहीं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, शुक्रवार को 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस भी नहीं चलीं। शनिवार को ये ट्रेनें नहीं चलेंगी ट्रेनें रद्द, रोडवेज बसों से मिलेगी राहत ट्रेनों के निरस्तीकरण के बीच दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज बसें विकल्प बनी रहेंगी। परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों के संचालन में न तो बदलाव किया है और न ही किसी बस को निरस्त किया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने की स्थिति को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने बताया कि लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकारियों को बस संचालन और यात्री सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को तीनों शहरों के बस स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या सामान्य रही। आलमबाग बस टर्मिनल से दिल्ली रूट पर हर घंटे बसों का संचालन जारी रहा। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शारदीय नवरात्र : मैहर स्टेशन पर 30 अहम ट्रेनें रुकेंगी:लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कई रूटों की ट्रेनों का 5 मिनट का स्टॉपेज
    Next Article
    फार्मर पर 13-लाख के मुर्गे और दाना बेचने का आरोप:सुपरवाइजर फार्म पहुंचा तो गायब मिले ब्रायलर मुर्गे; कंपनी ने मांगी नुकसान की भरपाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment