Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शारदीय नवरात्र : मैहर स्टेशन पर 30 अहम ट्रेनें रुकेंगी:लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कई रूटों की ट्रेनों का 5 मिनट का स्टॉपेज

    1 hour ago

    1

    0

    शारदीय नवरात्र के लिए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं का सफर आसान हो, धार्मिक आयोजन वाले शहरों में श्रद्धालु आसानी से आ जा सकें इसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों के साथ ही स्टेशनों पर अहम ट्रेनों का ठहराव दे रहा है। मैहर में शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान 30 ट्रेनों को 5 मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। मैहर स्टेशन पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध शारदीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तथा यात्रियों की सुविधा के लिए 30 प्रमुख ट्रेनें मैहर रेलवे स्टेशन पर 5 मिनट रुकेंगी। ट्रेनों का स्टॉपेज 11 से 22 अक्टूबर तक रहेगा। ये ट्रेनें मैहर स्टेशन पर रुकेंगी गाड़ी नंबर 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस : समय: 03:10 से 03:15 बजे। गाड़ी 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस : समय: 03:10 से 03:15 बजे। गाड़ी संख्या 12669 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-छपरा गंगा कावेरी एक्सप्रेस : समय: 20:50 से 20:55 बजे। गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर श्रमिक एक्सप्रेस: समय: 15:05 से 15:10 बजे। गाड़ी संख्या 11045 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर)- धनबाद एक्सप्रेस : समय: 17:20 से 17:25 बजे। गाड़ी संख्या 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस: समय: 10:40 से 10:45 बजे। गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस: समय: 05:35 से 05:40 बजे। गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस: समय: 11:05 से 11:10 बजे। गाड़ी संख्या 17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस: समय: 10:40 से 10:45 बजे। गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस: समय: 06:45 से 06:50 बजे। गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस: समय: 10:40 से 10:45 बजे। गाड़ी संख्या 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस: समय: 15:05 से 15:10 बजे। गाड़ी संख्या 22131 पुणे-बनारस ज्ञान गंगा एक्सप्रेस: समय: 11:05 से 11:10 बजे। गाड़ी संख्या 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस: समय: 01:00 से 01:05 बजे। गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस: समय: 02:00 से 02:05 बजे। गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: समय: 20:25 से 20:30 बजे। गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: समय: 20:25 से 20:30 बजे। गाड़ी संख्या 12670 छपरा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल गंगा कावेरी एक्सप्रेस: समय: 07:25 से 07:30 बजे। गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड श्रमिक एक्सप्रेस: समय: 11:40 से 11:45 बजे। गाड़ी संख्या 11046 धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर) एक्सप्रेस: समय: 22:25 से 22:30 बजे। गाड़ी संख्या 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: समय: 11:25 से 11:30 बजे। गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस: समय: 01:55 से 02:00 बजे। गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस: समय: 04:20 से 04:25 बजे। गाड़ी संख्या 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस: समय: 17:15 से 17:20 बजे। गाड़ी संख्या 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: समय: 08:50 से 08:55 बजे। गाड़ी संख्या 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: समय: 13:40 से 13:45 बजे। गाड़ी संख्या 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस: समय: 08:15 से 08:20 बजे। गाड़ी संख्या 22132 बनारस-पुणे ज्ञान गंगा एक्सप्रेस: समय: 11:25 से 11:30 बजे। गाड़ी संख्या 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: समय: 23:15 से 23:20 बजे। गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस: समय: 22:40 से 22:45 बजे। विंध्याचल स्टेशन पर भी 22 ट्रेनों का ठहराव मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी धाम में शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने खास तैयारी की है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 11 से 26 अक्टूबर तक 22 प्रमुख ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। इससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को विंध्याचल पहुंचने और वापस लौटने में सुविधा मिलेगी। रेलवे ने स्टेशन पर टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, खानपान स्टॉल, अतिरिक्त शौचालय और यात्री शेड की व्यवस्था भी की है। टिकट जांच के लिए 20 अतिरिक्त चेकिंग स्टाफ तैनात किए गए हैं। स्टेशन पर ये सुविधाएं मिलेंगी नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विंध्याचल स्टेशन पर अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। टिकट सुविधा: 3 अनारक्षित टिकट काउंटर और एक पूछताछ केंद्र खोला गया है। अतिरिक्त स्टाफ: टिकट काउंटरों पर 8 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आरक्षित टिकट काउंटर दो शिफ्ट में चलेंगे। टिकट जांच: यात्रियों के टिकट जांचने के लिए 20 अतिरिक्त चेकिंग स्टाफ तैनात किए गए हैं। खानपान: स्टेशन पर 5 खानपान स्टॉल की व्यवस्था की गई है। शौचालय: 15 अतिरिक्त पुरुष और 15 अतिरिक्त महिला शौचालय बनाए गए हैं। अन्य सुविधाएं: अस्थायी यात्री शेड और सर्कुलेटिंग एरिया में खोया-पाया केंद्र बनाया गया है। शनिचरी अमावस्या मेले के लिए भी ट्रेनों का ठहराव रेलवे ने शनिचरी अमावस्या मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी 9 से 11 अक्टूबर तक शनिश्चरा स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के दो-दो मिनट के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। शनिचरी अमावस्या पर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के ऐंती गांव स्थित प्राचीन शनिधाम मंदिर में बड़ा मेला लगता है। रेलवे की ओर से किए गए अस्थायी ठहराव से श्रद्धालुओं को शनिश्चरा स्टेशन तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 10 दिन के लिए निषेधाज्ञा लागू:बिना अनुमति के 5 लोग नहीं जुटेंगे, 20 अक्टूबर तक रहेगी लागू
    Next Article
    दिल्ली में प्रदर्शन से लखनऊ की 8 ट्रेनें रद्द:करीब 7 हजार यात्री परेशान, रोडवेज बसों का संचालन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment