Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर से ठीक पहले का वीडियो:दावा- नाबालिग आरोपी की बहन रील बना रही थी; साहिल अचानक कार के सामने आया

    5 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में 3 फरवरी को एक स्कॉर्पियो की टक्कर से 23 साल के साहिल धनेशरा की मौत हो गई। अब साहिल की मां इन्ना माकन ने हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका दावा है कि यह वीडियो कार के अंदर से रिकॉर्ड किया था। यह वीडियो ड्राइविंग सीट के बगल में बैठी नाबालिग आरोपी की बहन रील बनाने के मकसद से रिकॉर्ड कर रही थी। वीडियो में दिखा कि नाबालिग आरोपी बिना डिवाइडर वाली सड़क पर बाईं तरफ गाड़ी चला रहा था। सामने से एक बस आ रही थी। कार बस से बाल-बाल बचती है और फिर अचानक साहिल की बाइक से सीधी टक्कर हो जाती है। वीडियो में यह भी दिखा कि साहिल अपनी बाइक से बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। साहिल की मां ने दावा किया है कि वीडियो का वह हिस्सा काट दिया गया है, जिसमें हादसा होते दिखा था। यह हादसा द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास 3 फरवरी की सुबह 11:57 बजे हुआ। बाइक से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने एक टैक्सी को भी टक्कर मारी। पुलिस ने मौके पर पहुंचने पर देखा कि एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी और साहिल की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। साहिल का शव सड़क किनारे पड़ा था। एक्सीडेंट से पहले की दो तस्वीरें… साहिल की सिर पर चोट, पसलियां टूटीं, हेमरेज से जान गई साहिल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मंगलवार को सामने आई। इसमें खुलासा हुआ है कि उसकी मौत सिर और सीने में लगी घातक चोटों और भारी ब्लीडिंग के कारण हुई। उसके सिर के बाएं हिस्से में गंभीर चोट थी। खोपड़ी की हड्डी में फ्रैक्चर था। स्कैल्प के नीचे खून का थक्का भी मिला। बाईं तरफ की 4वीं, 5वीं और 6वीं पसलियों में फ्रैक्चर मिला। फेफड़ों में करीब 100-100 मिलीलीटर खून पाया गया, जो गंभीर अंदरूनी सीने की चोट का संकेत है। रिपोर्ट के अनुसार फेफड़ों को गंभीर क्षति पहुंची थी। दाएं ऊपरी हाथ (राइट अपर लिम्ब) में भी चोट थी और शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा था। इससे पहले सोमवार को साहिल की मां ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने बेटे के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा- रईसजादे की ‘मस्ती’ के कारण मेरे बेटे की जान चली गई। इन्ना ने कहा, ‘कुछ लोगों को लगता है कि माता-पिता की दौलत उन्हें सड़क पर कुछ भी करने का लाइसेंस देती है।’ इन्ना ने दावा किया कि नाबालिग कार ड्राइवर पर पहले से ही यूपी में ओवरस्पीडिंग के कई चालान कटे हुए थे। इसके बावजूद उसके पिता ने उसे बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने से नहीं रोका। मां बोलीं- 10 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा बेटा इन्ना माकन ने बताया कि मेरा बेटा ऑफिस के लिए निकला था। दोपहर 1 बजे मुझे एक्सीडेंट के बारे में पता चला। मैं पहुंची तो देखा कि मेरा बेटा सड़क पर पड़ा था। उसकी जैकेट फटी हुई थी। वह बहुत बुरी स्थिति में था। वह लगभग 10 मिनट से मदद के लिए चीख रहा था। एम्बुलेंस मौजूद थी लेकिन उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। नाबालिग के खिलाफ 13 ओवर-स्पीडिंग चालान इन्ना ने दावा किया कि स्कॉर्पियों ड्राइवर पर पहले से 13 ओवर-स्पीडिंग चालान हैं। फिर भी उसके पिता ने उसे नहीं रोका। उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। मेरा बच्चा चला गया। सड़क पर कोई सुरक्षित नहीं। अमीरों की यह सोच है कि वे कुछ भी कर सकते हैं। ऐसी सोच पूरी व्यवस्था को खतरे में डालती है। ‘बेटा मैनचेस्टर जाना चाहता था’ मां ने कहा कि मैं हमेशा चाहती थी कि मेरा बेटा इस देश में नहीं रहे। यहां के हालात देखकर मैं उसे बाहर जाने को कहती थी, लेकिन अब मेरा बच्चा ही नहीं रहा। मेरा बेटा बहुत टैलेंटेड, मेहनती और होनहार था। उसका सपना मैनचेस्टर जाना था, लेकिन एक स्कार्पियो ने उसे बेरहमी से मार डाला। इन्ना ने कहा कि स्कॉर्पियो चला रहा लड़का अपनी बहन के साथ स्पीड पर फन रील्स बना रहा था। रील में साफ दिख रहा है कि गाड़ी कितनी तेज थी। इन्ना वीडियो में कह रही हैं कि मैं हेल्पलेस मदर हूं, मेरे बेटे की जान चली गई, लेकिन न्याय कहां है? मैं लोगों से अपील करती हूं कि मेरी मदद करें, न्याय दिलवाएं। नाबालिग को अंतरिम जमानत मिली पुलिस के मुताबिक, 3 फरवरी को द्वारका साउथ स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हादसा हुआ था। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो SUV ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और फिर बाइक पर जा रहे साहिल को कुचल दिया। दुर्घटना में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक अजीत सिंह घायल हो गया। जांच में सामने आया कि SUV चला रहे नाबालिग के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। 10 फरवरी 2026 को उसे बोर्ड परीक्षा के कारण अंतरिम जमानत मिली। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली- गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत:जलबोर्ड के 3 अधिकारी सस्पेंड, केस भी दर्ज; राहुल गांधी बोले- कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत मामले में एक्शन हुआ है। पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    DMK सरकार के Budget पर Palaniswami का सवाल, 'Tamil Nadu पर बढ़ा कर्ज, 'धोखा मॉडल' से जनता परेशान'
    Next Article
    पंजाब CM को जहरीला केमिकल पोलोनियम देने का दावा:खालिस्तानी आतंकियों ने बेअंत सिंह जैसा हाल करने की धमकी दी, भगवंत मान अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment