Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने लड़की की तस्वीरें खींची:यात्रियों से मारपीट की; आरोप- फोटो डिलीट करने कहा तो बंदूक तानी, सस्पेंड हुआ

    15 hours ago

    1

    0

    दिल्ली मेट्रो में का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग CISF के जवान से छीना-झपटी करते दिखाई दे रहे हैं। लोग उसका फोन छीन लेते हैं। कुछ लोग कॉलर पकड़कर खींचते भी दिखे। दरअसल, वीडियो में दिखाई दे रही लड़की ने आरोप लगाया है कि CISF जवान ने चोरी-छिपे उसके फोटो लिए। जब उसने जवान से पूछा तो उसने साफ इनकार कर दिया। हालांकि फोन की जांच करने पर उसमें लड़की के कई फोटो मिले। जब लड़की ने फोटो डिलीट करने कहा, तो हंगामा बढ़ गया। मेट्रो में सफर कर रहे लोगों ने जवान से उसका फोन छीन लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि जवान ने यात्रियों पर बंदूक तान दी थी। घटना शनिवार देर रात दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन के AIIMS मेट्रो स्टेशन पर हुई। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। CISF सूत्रों के मुताबिक, घटना सामने आने के कुछ ही समय बाद आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। CISF जवान का फोन, जिसमें कई तस्वीरें थीं… जवान के फोन में फोटो देखकर भड़की लड़की वायरल वीडियो में मेट्रो यात्री CISF अधिकारी से सवाल करते नजर आ रहे हैं। CISF अधिकारी ने शुरुआत में फोटो लेने से इनकार किया। गैलरी देखने पर पता चला कि अधिकारी ने लड़की की तस्वीरें ली थीं। इस पर विवाद बढ़ गया। लड़की को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, “यह क्या है? मेरी फोटो डिलीट करो।” रात 12:40 बजे PCR कॉल मिली, शिकायत दर्ज नहीं कराई मेट्रो पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों को रविवार रात करीब 12:40 बजे घटना की सूचना देने वाली PCR कॉल मिली थी। यात्रियों, जिनमें एक लड़की ने बताया कि CISF अधिकारी उसकी बिना अनुमति फोटो ले रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लड़की ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद मामले की जानकारी CISF अधिकारियों को दी गई। CISF ने X पर पोस्ट कर बताया- जवान सस्पेंड, जांच जारी दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जवान को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। CISF दिल्ली मेट्रो ने X पर एक पोस्ट में कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के नतीजों के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी। ----------------- ये खबर भी पढ़ें CRPF जवान पर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान पर चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी बच्ची के घर के पड़ोस में रहता है। बच्ची की मां ने 15 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पिटाई से मौत:दीपके बोले- सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाने पर हमला, इंसाफ दिलाने तक चुप नहीं बैठेंगे
    Next Article
    पंजाब- आधी रात घूमती दिखी नग्न महिला,VIDEO:पूछा तो बोली- मैं नहा रही थी, कोई कपड़े ले गया; ग्रामीण बोले- क्या पता, भूत न हो?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment