Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-NCR में दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत; एमपी समेत 15 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

    5 hours ago

    2

    0

    दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया। AIIMS फ्लाईओवर लूप, कनॉट प्लेस, आईटीओ, आरके पुरम समेत कई इलाकों में पानी भर गया। दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले NH-48 पर महिपालपुर के पास ट्रैफिक जाम हो गया। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी खराब मौसम को लेकर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की।सोमवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 390 उड़ानें देरी से उड़ीं। 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा और 26 उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं, गुरुग्राम में कई जगह तीन फीट तक पानी भर जाने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को सरकारी दफ्तरों, सभी स्कूलों में वर्क फ्रॉम होम घोषित कर दिया। सोमवार को सड़कों पर पानी भरने से स्कूल बसें फंस गईं। इनमें छोटे बच्चे बैठे थे। यूपी के अयोध्या समेत 15 शहरों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। वहीं, वाराणसी में सोमवार रात 8 बजे से पानी गिर रहा है। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। मथुरा में सड़कें और रिहायशी इलाके डूब गए। मध्य प्रदेश के भोपाल समेत कई जिलों में सोमवार को तेज बारिश हुई। विदिशा के बाजार में पानी भर गया। भोपाल में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लग गया। प्रदेश में अब तक 28.75 इंच बारिश हो चुकी है। कोटा पूरा होने के लिए अभी 10.69 इंच की जरूरत है। मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड और केरल समेत 15 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग को देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुतिन को मिला पीएम मोदी का 'सीक्रेट' मैसेज, दुनिया में मची सनसनी! रूस की धरती से जयशंकर का बड़ा बयान
    Next Article
    Govinda-Sunita Feud: 'परिवार की औरतों के साथ खड़ी हूं...' गोविंदा-सुनीता विवाद में इस एक्ट्रेस ने किया सुनीता को सपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment