Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली पुलिस ने शिमला से 3 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार किए:हिमाचल ने कार्रवाई को अवैध बताकर छुड़ाया, 20 जवान हिरासत में लिए

    4 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुधवार सुबह शिमला के रोहड़ू से गिरफ्तार किया। पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली जा रही थी। हिमाचल पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो दिल्ली पुलिस को कंडाघाट के साथ रोका और गिरफ्तार किए तीनों लड़कों को छुड़ाया। यही नहीं दिल्ली पुलिस के 12 से अधिक जवानों को भी हिरासत में लिया गया। अब इन्हें चक्कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इससे हिमाचल और दिल्ली की पुलिस आमने-सामने आ गई है। हिमाचल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह एक्शन लिया है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई। AI समिट में प्रदर्शन मामले में कार्रवाई सूत्रों के अनुसार- दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की है। सूत्र बताते हैं कि जिन तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के है। आरोप है कि तीनों प्रदर्शन में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वह छुपने के लिए शिमला के रोहड़ू पहुंचे थे। हिमाचल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के बाद हिमाचल पुलिस द्वारा उन्हें शिमला के चक्कर कोर्ट में पेश करने को ले गई है। यहां दिल्ली पुलिस के एक दर्जन से ज्यादा जवान चक्कर कोर्ट लाए गए हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस तीन गाड़ियों में रोहड़ू पहुंची थी। हिमाचल पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। रोहड़ू में ठहरे थे युवा कांग्रेस वर्कर AI समिट के दौरान शर्टलैस प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहडू के मेंदली में एक रेस्ट हाउस में ठहरे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस रेस्ट हाउस से रजिस्टर साथ ले गई है और यह जांच की जा रही है कि रेस्ट हाउस किसके नाम से बुक हुए थे। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं..
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:एअर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट 45 मिनट से मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर खड़ी
    Next Article
    इजरायल पहुंचे पीएम मोदी, फ्लाइट रडार पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ 'एअर इंडिया वन' विमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment