Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दलीप ट्रॉफी फाइनल- टी-ब्रेक तक साउथ जोन का स्कोर 176/5:देवदत्त पडिक्कल ने 62 रन बनाए; ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए

    4 hours ago

    1

    0

    चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में साउथ जोन ने तीसरे दिन टी-ब्रेक तक 5 विकेट पर 176 रन बना लिए हैं। टीम अभी ईस्ट जोन से 532 रन पीछे है। साउथ जोन की पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 62 रन की पारी खेली। उनके अलावा नारायण जगदीशन ने 32, शेख रशीद ने 27, स्मरण रविचंद्रन ने 23 और रिकी भुई 1 रन बनाकर आउट हुए। ईस्ट जोन के लिए मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट झटके। शिखर मोहन को एक विकेट मिला। वैभव के कहने पर ईशान ने लिया रिव्यू दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे दिन टीम को पहला विकेट दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मुकेश कुमार की गेंद पर रिकी भुई के खिलाफ कैच की अपील हुई। गेंद बल्ले का किनारा छूकर विकेटकीपर के हाथों में गई थी। ईशान किशन रिव्यू लेने को लेकर असमंजस में थे। तभी वैभव ने उन्हें रिव्यू लेने के लिए कहा। ईशान ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने रिकी भुई को आउट दे दिया। ईशान किशन ने 270 रन की पारी खेली ईस्ट जोन की ओर से कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 334 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और 7 छक्के लगाए। कुमार कुशाग्र ने 101, शिखर मोहन ने 85 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी 37 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली। सिराज को एक भी विकेट नहीं साउथ जोन की ओर से त्रिपुराना विजय ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट लिए। शेख रशीद को एक विकेट मिला। अभिमन्यु ईश्वरन रन आउट हुए। हालांकि, मोहम्मद सिराज समेत साउथ जोन के गेंदबाज ईस्ट जोन के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं। सिराज को पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार। साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश। --------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशिया कप-पाकिस्तानी प्लेयर ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए विमेंस एशिया कप में लगातार रिकॉर्ड बन रहे हैं। सोमवार रात पाकिस्तान की नशरा संधू ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए। नशरा का पाकिस्तान की विमेंस टीम के लिए टी-20 इंटरनेशनल में बेस्ट प्रदर्शन है। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता:रामानंद सागर के पोते ने रामायण कास्टिंग पर उठाए सवाल, कहा- एनिमल कैरेक्टर का बोझ है
    Next Article
    अफगानिस्तान बोर्ड के वीडियो में PoK-गिलगित भारत का हिस्सा:सीरीज के प्रमोशनल वीडियो पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment