Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दलित बस्ती है, इसलिए यहां कोई काम नहीं होता…:वार्ड-16 के लोगों का आरोप; लटकते हैं बिजली के तार, पानी में बदबू आती है

    14 hours ago

    1

    0

    मेरठ के पॉश इलाकों में शामिल वार्ड-16 अजंता कॉलोनी में विकास की चमक कुछ सड़कों तक ही सीमित है। अंदरूनी बस्तियों में लोग गंदगी, बदबूदार पानी, जलभराव और खुले बिजली के तारों से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास भी भेदभाव के आधार पर हो रहा है। दलित बस्तियों की गलियां आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। शिकायतों के बाद भी न तो सफाई सुधर रही है और न ही बिजली व्यवस्था। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि सिर्फ वोट मांगने आते हैं। हालात देखने कोई नहीं आता। दलित बस्ती में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। दैनिक भास्कर वार्ड परिक्रमा अभियान चला रहा है। इस कड़ी में वार्ड-16 का जायजा लिया गया... गलियों का अगला हिस्सा ऊंचा बनने से पीछे के घरों में पानी भरता मिला। कचरे से अटी नालियों के कारण जलनिकासी पूरी तरह बाधित नजर आई। कई स्थानों पर बिजली के तार घरों और दीवारों से सटकर गुजरते मिले, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं मुख्य मार्गों पर टूटी सड़कें और जगह-जगह गड्ढे लोगों के आवागमन में परेशानी पैदा करते मिले। पहले ये नजारा देखिए... हर बारिश में घरों तक भर जाता है पानी क्षेत्रवासियों का कहना है कि नालियां चोक होने और सड़कें ऊंची-नीची बनने से हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। कई जगह लोगों के घरों तक गंदा पानी पहुंच जाता है और बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो जाता है। खुले बिजली के तारों से हर समय हादसे का डर वार्ड की कई गलियों में बिजली के पोल नहीं हैं। तार घरों और दीवारों से सटकर गुजर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान दीवारों में करंट उतरने का खतरा बना रहता है और आए दिन फॉल्ट होने से घंटों बिजली गुल रहती है। वार्ड की बड़ी समस्याएं खुले बिजली के तार: कई जगह पोल नहीं होने से तार घरों और दीवारों से होकर गुजर रहे हैं। बारिश में करंट उतरने का खतरा बना रहता है। जलभराव और खराब निकासी: नालियां चोक होने और सड़कें ऊंची-नीची बनने से हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। गंदगी और कूड़े के ढेर: नियमित सफाई और कूड़ा उठान नहीं होने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। खराब सड़कें और अधूरे विकास कार्य: कई गलियों और मुख्य मार्गों की सड़कें जर्जर हैं। कुछ निर्माण कार्य अधूरे छोड़ दिए गए हैं। दूषित पेयजल और स्ट्रीट लाइट की समस्या: कई इलाकों में बदबूदार पानी की शिकायत है और स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात में अंधेरा रहता है। सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाईकर्मी नियमित नहीं आते। नालियों से निकाला गया कचरा भी कई दिनों तक सड़कों पर पड़ा रहता है, जिससे गंदगी और बीमारियां बढ़ रही हैं। भेदभाव का आरोप, विकास नहीं पहुंचा सभी इलाकों तक वार्डवासियों का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं, लेकिन कई गलियां आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। लोगों ने सभी इलाकों में समान रूप से विकास कार्य कराने की मांग की है। बिजली के तार बने जानलेवा, स्ट्रीट लाइट भी बदहाल आशीष कुमार ने बताया कि गलियों में बिजली के पोल नहीं हैं, इसलिए घरों से तार खींचकर बिजली ली जा रही है। बारिश में करंट उतरने का खतरा बना रहता है। बसंत कुमार ने कहा कि बिजली के तारों के कारण रोज हादसे का डर रहता है और स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं। राहुल ने बताया कि खुले बिजली के बॉक्स और छतों से गुजरते तार हल्की बारिश में ही फॉल्ट कर जाते हैं, जिससे घंटों बिजली बाधित रहती है। गंदगी और सफाई व्यवस्था से लोग परेशान सुंदरपाल ने बताया कि कॉलोनी के बाहर कूड़े का अंबार लगा रहता है और आसपास की दूसरी जगहों का कचरा भी यहीं डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कई गलियों में हर घर में कोई न कोई बीमार है। बसंत कुमार ने आरोप लगाया कि सफाईकर्मी सिर्फ औपचारिकता निभाने आते हैं। इंद्रपाल सिंह ने कहा कि शिकायतों के बाद भी सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी होती है और जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय नजर आते हैं। दूषित पेयजल और बदहाल बुनियादी सुविधाएं जुगल किशोर ने बताया कि दो पेयजल लाइनें होने के बावजूद घरों में बदबूदार और दूषित पानी आता है, जिससे कई बार बाहर से पानी खरीदना पड़ता है। इंद्रपाल सिंह ने कहा कि नालियां, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। ---------------- ये खबर भी पढ़िए… फैक्ट्रियों का प्रदूषण, घर में लगाना पड़ रहा एयर प्यूरीफायर:वार्ड-31 में निगम पर कचरा फैलाने का आरोप, पार्षद बोले- जंगल भी बर्बाद किया फैक्ट्रियों के प्रदूषण से सांस के मरीज बढ़ गए हैं। घर में एयर प्यूरीफायर की जरूरत पड़ रही है। नगर निगम खुद सड़क किनारे कूड़ा डाल रहा है…। वार्ड-31 के ये हालात वहां के स्थानीय निवासियों ने बताए हैं। यहां की सड़कों पर कचरा ही कचरा नजर आता है। मुख्य मार्ग पर तीन किलोमीटर का रास्ता स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से अंधेरे में डूब जाता है। उधर, पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों पर समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया है। कहा कि निगम ने कूड़ा हटाने की बजाय जंगल में फैला दिया है। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। कहा कि शिकायतें लगातार होती हैं, लेकिन जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं। पूरी खबर पढ़िए… ---------------- ये खबर भी पढ़िए… टैक्स देकर भी सुविधाओं के लिए जुटाना पड़ रहा चंदा:वार्ड-40 में लोगों ने निजी खर्च से लगवाई स्ट्रीट लाइट, पार्क की मरम्मत कराई जहां नगर निगम का जोनल कार्यालय और बड़े अधिकारियों के सरकारी आवास हैं, उस वार्ड के लोगों को सुविधाओं के लिए चंदा जुटाना पड़ रहा है। पार्क की दीवार से लेकर स्ट्रीट लाइट और सफाई तक का इंतजाम कॉलोनी के लोग खुद कर रहे हैं। निगम को टैक्स पूरा देने के बाद भी बदले में गंदगी, कींचड़ और जलभराव मिल रहा है। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान वार्ड-40 जटौली के लोगों ने ये हालात खुद बयां किए हैं। उनका कहना है कि स्ट्रीट लाइट भी हमें अपने पैसों से ठीक करानी पड़ती है। पार्क की सफाई, लाइट और रखरखाव सब चंदा करके कर रहे हैं। टैक्स पूरा देते हैं, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं मिलता। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावण मास के लिए महराजगंज पुलिस अलर्ट:शिव मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
    Next Article
    शिक्षा और आस्था का बड़ा केंद्र गंदगी-जलभराव से घिरा:VIP वार्ड-55 में MNNIT समेत कई महत्वपूर्ण संस्थान, फिर भी उपेक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment