Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दलितों, शोषितों की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस:कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान बोले- हर व्यक्ति तक पहुंचाएं राहुल गांधी का संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    जिला कांग्रेस कार्यालय में दलित विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की। इसमें राहुल गांधी का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने और दलितों, शोषितों व वंचित वर्गों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया गया। दलित विभाग के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप सरोहा बैठक के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस और राहुल गांधी ही दलितों, पीड़ितों और वंचित समाज की आवाज उठा रहे हैं। सरोहा ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए दलित समाज की सभी जातियों से कांग्रेस के साथ खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने नगर और ब्लॉक स्तर पर दलित कांग्रेस संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया, ताकि समाज के अधिकारों की लड़ाई प्रभावी ढंग से लड़ी जा सके। हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने अपने संबोधन में दलित विभाग को हर स्तर पर पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से दलितों, अल्पसंख्यकों और अन्य सभी वर्गों के अधिकारों व सम्मान की लड़ाई में अग्रणी रही है। कांग्रेस ने ही दलित समाज को सम्मान और नेतृत्व देकर उन्हें मुख्यधारा में आगे बढ़ाया है। बैठक में इन लोगों की रही मौजूदगी बैठक को जिला प्रभारी डूंगर सिंह, जिला उपाध्यक्ष किशन चौधरी, ऋषि गौतम, प्रशांत बाल्मिकी, भजनलाल विमल, चंद्रपाल सिंह, प्रोफेसर टेकचंद और अजय कुमार सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक दलित समाज के लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, डूंगर सिंह, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, अनिल शर्मा, इसराइल गहलोत, वीरेंद्र सैनी, देशदीपक भारद्वाज, जेपी शर्मा, कुंवर लुकमान, धर्मवीर जाटव, गुरबचन सिंह, सलीमुद्दीन गौहर, विमलेश बाल्मिकी, गुलाब सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सादिक सैफी, रौदास जाटव, साहिल शाह, राजेंद्र जाटव, सत्यप्रकाश, उम्मेद सूर्यवंशी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में 40 फीट ऊंचाई से नहर में गिरी बोलेरो:उत्तराखंड के दो युवकों की मौत, शादी से लौट रहे थे 6 दोस्त
    Next Article
    इटावा में खाद्य विभाग की छापेमारी, चिप्स जब्त, तेल सीज:रमजान-होली से पहले मिलावटी सामान पर शिकंजा, करमचन्द्र गुटके के नमूने भरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment