Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में खाद्य विभाग की छापेमारी, चिप्स जब्त, तेल सीज:रमजान-होली से पहले मिलावटी सामान पर शिकंजा, करमचन्द्र गुटके के नमूने भरे

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में रमजान और होली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। गुरुवार को जसवंतनगर और भरथना में हुई छापेमारी के दौरान रंगीन चिप्स जब्त कर नष्ट कराए गए, करीब 2180 लीटर संदिग्ध तेल सीज किया गया और पान मसाला व गुटखा के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जसवंतनगर की सब्जी मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा। टीम के पहुंचते ही कई संदिग्ध दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया। जांच के दौरान लालू ट्रेडर्स इंटरप्राइजेज की दुकान से बड़ी मात्रा में रंगीन चिप्स बरामद हुईं। टीम ने चिप्स को जब्त कर हाइवे पर ले जाकर नष्ट कराया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटी तेल का बड़ा भंडार सीज विनोद कुमार जैन की दुकान से तेल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। यहां से 1700 लीटर राइस ब्रेन ऑयल और 480 लीटर सरसों का तेल बरामद हुआ। कुल मिलाकर 2180 लीटर संदिग्ध तेल को सीज किया गया। अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि तेल मानकों के अनुरूप है या नहीं। यदि नमूने फेल पाए गए तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भरथना में पान मसाला और गुटखा की जांच भरथना नगर क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया। चौरसिया की दुकान से करमचंद्र पान मसाला और पोला छोटू मोटू के नमूने लिए गए। करमचंद्र गुटखे में गेंबियर की मात्रा होने की आशंका के चलते सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। पोला में मिलावटी रंग की आशंका के चलते नमूना लिया गया। दुकान से बड़ी मात्रा में तंबाकू भी बरामद हुई है। करमचंद्र गुटखे के बिल प्रस्तुत न करने पर संबंधित दुकानदार को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार, राकेश कुमार और गायत्री ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दलितों, शोषितों की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस:कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान बोले- हर व्यक्ति तक पहुंचाएं राहुल गांधी का संदेश
    Next Article
    नोएडा में 12वीं मंजिल से कूदकर व्यापारी ने किया सुसाइड:बीमारी से चल रहे थे परेशान, कैथल से अपने भाई और पिता से आए थे मिलने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment