Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिन में बुर्का पहनकर रेकी..रात में करते थे चोरी:बरेली में मुठभेड़ में पकड़े गए, जेब से नोटों की गड्डियां- असलहा मिला

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने शाही थाना क्षेत्र में 5 फरवरी की रात ज्वैलरी चोरी की थी। 3 लाख से अधिक में ज्वैलरी बेच दी थी। पुलिस ने उनके पास से 3 लाख रुपये से अधिक की नकदी, अवैध असलहा और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि थाना प्रभारी शाही राजेश कुमार बैंसला अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चांद बाबू के घर चोरी करने वाले बदमाश जेवरात बेचकर मिले रुपयों के साथ दिल्ली भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्काल बीएसएनएल चौराहे के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने शाही-मिर्जापुर रोड की तरफ भागने का प्रयास किया। शमशान के पास कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलने के बाद बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त इमरान घायल हो गया, जबकि उसके साथी तौफीक को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। बुर्का और मास्क पहनकर की थी चोरी पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी की रात उन्होंने बुर्का और मास्क पहनकर चाँद बाबू के घर की रेकी की थी ताकि पहचान न हो सके। इसके बाद ताला तोड़कर जेवरात और नकदी पार कर दी थी। चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर उन्होंने स्थानीय सुनारों को बेच दिए थे, जिन्होंने साक्ष्य मिटाने के लिए गहनों को गलाकर टिक्कियां बना ली थीं। पुलिस अब उन सुनारों और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नकदी और असलहे बरामद पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 3,00,320 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा इनके पास से दो 315 बोर के तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त सीटी 100 मोटरसाइकिल (UP25CZ 9750) बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। घायल इमरान के विरुद्ध बरेली के अलग-अलग थानों में चोरी और लूट जैसे संगीन अपराधों के 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, उसके साथी तौफीक के खिलाफ भी 8 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने इन पर बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे, फिर हुआ पथराव, गली में मची अफरा-तफरी
    Next Article
    रायबरेली में कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत:दोस्त की बहन के तिलक का सामान लेकर लौट रहे थे, कार के परखच्चे उड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment