Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिन में चुभ रही धूप, सुबह-शाम गुलाबी सर्दी:आगरा में 17-18 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    8 hours ago

    1

    0

    आगरा में सर्दी विदाई की ओर है। दिन में धूप चुभने लगी है। वहीं, सुबह-शाम भी गुलाबी सर्दी रह गई है। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार सुबह का तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी। फरवरी में अब तक सबसे गर्म दिन 14 फरवरी को रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति… रविवार को मौसम की स्थिति आगरा में रविवार सुबह मौसम साफ रहा। हल्की हवा जरूर चल रही थी लेकिन ठंड ज्यादा नहीं रही। सुबह का तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह गुलाबी सर्दी का अहसास रहा। फरवरी में अब तक का सबसे गर्म दिन 14 फरवरी को रहा है। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, फरवरी में अब तक की सबसे गर्म रात भी 11 फरवरी को ही रही। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस था। पिछले 5 साल में क्या रही स्थिति हालांकि पिछले सालों में भी इन दिनों लगभग ऐसा ही मौसम रहा है। पिछले 5 साल में 14 फरवरी रिकॉर्ड देखें तो पता चलेगा कि वर्ष 2022 से 2026 के बीच इस डेट को सबसे गर्म दिन इसी साल रहा।14 फरवरी 2026 को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस था। जबकि इस समयावधि में इस डेट को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वर्ष 2024 में रहा। 14 फरवरी 2024 को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। देखें 3 सालों में 12 फरवरी को तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 16 फरवरी तक मौसम खुला रहेगा। इस बीच तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिसकी वजह से ठंड का असर काफी कम होगा। 17 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 18 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में महाशिवरात्रि पर 300 मंदिरों में श्रद्धालु करेंगे पूजा:100 से अधिक स्थानों पर लगेगा मेला, भीड़ को देखते हुए रुट डायवर्जन
    Next Article
    'शंकराचार्य का चयन सरकार नहीं संत समाज करता है':अयोध्या में सपा के सांसद बोले-धार्मिक मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप से बचना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment