Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिन में धूप, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास:दिन व रात के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्माहट बनी हुई है, जबकि सुबह और रात के समय ठंडक का एहसास होने लगा है। शनिवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क रहने के साथ आसमान साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। बादलों की आवाजाही जारी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, मानसून की विदाई के बाद क्षेत्र में तेज धूप और हल्के बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। शनिवार को दिन में धूप खिलने के साथ बीच-बीच में आंशिक बादल दिखाई दे सकते हैं। सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ने लगा है, हालांकि दोपहर में धूप की तल्खी बरकरार रहेगी। आने वाले पूरे सप्ताह मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में बढ़ने लगी ठंडक, दिन में धूप का असर मौसम में आ रहे इस बदलाव के साथ दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस होने लगा है। सुबह घर से निकलने वालों और देर शाम बाहर रहने वालों को हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। वहीं, दोपहर में धूप के कारण गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। शुक्रवार को ऐसा रहा मौसम चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत रही। सुबह मौसम सुहावना रहा, दोपहर में हल्की धूप निकली और शाम को हल्के बादलों के साथ ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महापौर और नगर आयुक्त फिर आमने-सामने:मंगल भवन में बेटे की कमेटी को जबरन बहाल किया, कन्वेंशन सेंटर को लेकर रार
    Next Article
    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद:भदोही में युवा अध्यक्ष भी रोके गए, दिल्ली आंदोलन के चलते कार्रवाई का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment