Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाना निरीक्षण का VIDEO सार्वजनिक करने पर केस:बदायूं में भाकियू युवा जिलाध्यक्ष पर IT एक्ट में FIR, दिखाई थीं खामियां

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं के मुजरिया थाने से जुड़े एक वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ आया है। थाना प्रभारी ने भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष अतुल तोमर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है, जिस पर वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 19 फरवरी की है। अतुल तोमर एक धोखाधड़ी के मामले में नामजद आरोपियों की पैरवी के लिए थाने आए थे। पुलिस ने बताया कि इस दौरान उन्हें जीडी कार्यालय, फरियादियों के बैठने के लिए बने टिनशेड और महिला हेल्प डेस्क जैसी व्यवस्थाएं दिखाई गईं। दर्ज मुकदमे में आरोप है कि इसी दौरान बिना अनुमति के वीडियो बनाया गया। बाद में इसे फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई। वायरल वीडियो में अतुल तोमर थाना प्रभारी ज्योति सिंह के साथ परिसर में घूमते हुए दिखाई दिए थे। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी सुनाई दे रहा था। इस पूरे मामले की जांच सीओ बिल्सी सुनील कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 545 किलो मिलावटी खाद्य सामग्री नष्ट:होली से पहले डेढ़ लाख रुपये का सामान जब्त, रसगुल्ले को मिट्टी में मिली
    Next Article
    फिरोजाबाद जिला न्यायालय 28 फरवरी को खुला रहेगा:मकर संक्रांति अवकाश की भरपाई के लिए होगा न्यायिक कार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment