Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने से 500 मीटर दूर युवक को गोली मारी:हाथ-पैर में लगी गोली, आजमगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े किया हमला

    11 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के अहरौला में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घटना थाने से महज 500 मीटर दूर असिलाई मोड़ के पास हुई। गोली युवक के बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर में लगी। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल की पहचान पकड़ी निवासी आर्यन यादव पुत्र मनोज (18) के रूप में हुई है। आर्यन अहरौला बाईपास स्थित अपने आरएन ढाबे पर जा रहा था। इसी दौरान असिलाई मोड़ के पास दो बाइक सवार युवकों ने कथित तौर पर उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद सीएचसी पहुंचाया गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल आर्यन को अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस दिनदहाड़े हुई घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गोली चलाने वाले युवकों की पहचान और हमले की वजह पता करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उनकी गिरफ्तारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एम. नागेश्वर राव ने राजनीति में रखा कदम:पूर्व CBI निदेशक बने 'सर्वजन सनातन पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष
    Next Article
    रायबरेली के बछरावां रेलवे स्टेशन की फॉल सीलिंग भरभराकर गिरी:7 करोड़ से 3 महीने पहले बना था, उद्घाटन से पहले ही जान बचाकर भागे यात्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment