Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुनिया बदल चुकी है, Veto दो... UN में गरज कर बोला भारत- सुधार सबसे जरूरी

    54 minutes from now

    1

    0

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी यूएनएससी में सुधार और विस्तार की मांग एक बार फिर जोरदार तरीके से उठाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की चार्ज अफेयर योजना पटेल ने कहा कि 1945 में बनी सुरक्षा परिषद की संरचना आज की दुनिया की वास्तविकताओं से मेल नहीं खाती। उन्होंने स्थाई और अस्थाई दोनों श्रेणियों में विस्तार की मांग करते हुए ग्लोबल साउथ पर ज्यादा जोर देने की बात कही। भारत ने सुरक्षा परिषद में पारदर्शिता बढ़ाने और अस्थाई सदस्यों को दस्तावेजों तक बेहतर पहुंच देने की भी मांग की। देखिए भारत की ओर से क्या कुछ कहा गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रभारी राजदूत योजना पटेल ने कहा कि सुरक्षा परिषद की सदस्यता का इस्तेमाल संकीर्ण राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने या आतंकवादी संगठनों और व्यक्तियों के निष्पक्ष मूल्यांकन में दखल देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।इसे भी पढ़ें: UN उप महासचिव Amina Mohammed 26 अगस्त से भारत का दौरा करेंगी, अधिकारियों से होगी चर्चाभारत ने साफ कहा कि 80 साल पुरानी व्यवस्था को अब बदले बिना मौजूदा और भविष्य की वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना नहीं किया जा सकता। भारत का कहना है कि सुरक्षा परिषद में सुधार अब केवल जरूरत नहीं बल्कि समय की मांग बन चुका है। भारत चाहता है कि दुनिया की बदलती ताकत और बढ़ती सदस्यता के अनुरूप अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए। भारत ने आतंकी लिस्टिंग के राजनीतिक इस्तेमाल की आलोचना कीपटेल ने कहा सुरक्षा परिषद में अपनी मौजूदगी का इस्तेमाल आतंकवादियों को लिस्ट से हटाने की कोशिश करके उन्हें वैध बनाने, या बिना किसी ठोस आधार या सबूत के सिर्फ़ राजनीतिक कारणों से अन्य संस्थाओं को आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के तहत व्यक्तियों और संगठनों को आतंकवादी घोषित करने के प्रस्तावों में पारदर्शिता की कमी पर बार-बार चिंता जताई है। हालांकि मंज़ूरी मिली लिस्ट को सार्वजनिक किया जाता है, लेकिन नई दिल्ली ने बताया है कि प्रस्तावों को अस्वीकार करने या उन्हें तकनीकी रूप से रोके रखने (टेक्निकल होल्ड) के कारणों का आम तौर पर खुलासा नहीं किया जाता है। भारत ने पहले भी इस प्रक्रिया को "छिपा हुआ वीटो" कहा है, खासकर UN सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति के कामकाज के संदर्भ में। नई दिल्ली को UN में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को नामित करने की कोशिशों में भी विरोध का सामना करना पड़ा है; सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य चीन ने पहले भारत समर्थित कुछ प्रस्तावों को रोका है या उन पर रोक (होल्ड) लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SIR मॉडल से अमरीकी चुनाव सुधारेंगे डोनाल्ड ट्रंप? क्या भारतीय चुनाव प्रणाली से प्रेरित है 'सेव अमेरिका एक्ट'
    Next Article
    Indo-Pacific में चीन की चुनौती का जवाब, भारत-जापान के बीच MoA से मजबूत होगी Maritime Security

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment