Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थरूर बोले- RSS की विचारधारा नहीं बदली:उनका मकसद देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना, लेकिन भागवत का बयान बदलाव का संकेत

    8 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि RSS का मुख्य मकसद भारत को हिंदू राष्ट्र और हिंदुत्व के रूप में आगे बढ़ाना है और यह मूल विचारधारा आज भी नहीं बदली है। थरूर ने ये बात मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) की 15वीं वर्षगांठ पर कही। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को इसी कार्यक्रम में Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक बातचीत की थी। भागवत ने कहा था- जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार हैं। हमें उनकी बात समझनी चाहिए, उनसे बात नहीं हुई तभी तो आंदोलन हुआ। थरूर ने भागवत के बयानों को अच्छा संकेत माना है। उन्होंने कहा- मैं दस साल से संघ प्रमुख के बयानों को देख रहा हूं। अब उनमें बदलाव दिखता है। थरूर के संवाद की 5 प्रमुख बातें… 17 जून: राहुल ने 'छात्रों की गूंज' अभियान शुरू किया दरअसल राहुल गांधी ने CJP के आंदोलन से पहले, 17 जून को राजस्थान के कोटा से 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत की थी, जिसे बाद में देश के कई अन्य शहरों में ले जाया गया। कांग्रेस का यह अभियान वह व्यापक जन-समर्थन हासिल करने में नाकाम रहा, जो बाद में CJP के नेतृत्व वाले छात्र आंदोलन में देखने को मिला। भागवत ने कहा था- Gen-Z एंटी नेशनल नहीं है संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक संवाद किया था। इसमें उन्होंने कहा कि जेन-जी एंटी नेशनल नहीं हैं। NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर में प्रदर्शनों के बाद इसे RSS का युवाओं के साथ सबसे अहम संवाद माना जा रहा है। जंतर-मंतर पर 36 दिन चले आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। पूरी खबर पढे़ं… बेबी बूमर्स से जेन-बीटा तक, हर जेनरेशन की उम्र और पहचान ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पेपर लीक से पॉलिटिक्स तक…Gen-Z को साध रहीं पार्टियां, राहुल-योगी-अखिलेश-मायावती सब युवाओं के पीछे यूपी में जेन-जी अब सिर्फ फर्स्ट टाइम वोटर नहीं रहा, बल्कि सियासत के केंद्र में आ गया है। सत्ता बनेगी या बिगड़ेगी, कुछ हद तक ये जेन-जी भी भूमिका अदा कर रहे हैं। इसे भाजपा समेत विपक्षी पार्टियां भी समझ रही हैं। पूरी खबर पढे़ं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी गई:दिल्ली-NCR में बारिश, रोड पर गाड़ियां फंसीं, जाम लगा; बिहार के बगहा में 300 घर डूबे
    Next Article
    हिमाचल में यात्रियों से भरी बस पटली, 7 की मौत:50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरी, 15 लोग गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment