Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर लाखों ठगे:मेरठ में छात्र गिरफ्तार, अभ्यर्थियों से 3 लाख एडवांस लेकर पास कराने का देता था झांसा

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में दरोगा भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक प्रतियोगी छात्र को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को परीक्षा पास कराने का झूठा भरोसा देकर उनसे बड़ी रकम वसूलता था। पुलिस ने उसके पास से कई अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, दस्तावेज और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दरोगा भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। खुद प्रतियोगी छात्र बनकर करता था ठगी जांच में सामने आया कि आरोपी अनुज कुमार खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। इसी का फायदा उठाकर वह अभ्यर्थियों को अपने झांसे में लेता था। उसने अपने साथी गोपाल रावत के साथ मिलकर कई अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का लालच दिया था। तीन लाख एडवांस लेकर देता था भरोसा आरोपी अभ्यर्थियों से पहले तीन लाख रुपये एडवांस लेता था और परीक्षा पास होने के बाद बाकी रकम देने की बात करता था। कुछ मामलों में उसने अभ्यर्थियों से शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटो और अन्य दस्तावेज भी लिए थे। वह उन्हें भरोसा दिलाता था कि उसके पास परीक्षा से जुड़ी अंदरूनी जानकारी है और वह उन्हें पास करवा सकता है। मोबाइल जांच में मिले अहम साक्ष्य गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, कई अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मोबाइल की जांच में अभ्यर्थियों से हुई बातचीत और लेन-देन से जुड़े कई अहम साक्ष्य भी मिले हैं। अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को इसी तरह परीक्षा पास कराने का झांसा दिया था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिया के मोहे रंग से ओढ़नी...VIDEO:प्रयागराज के सरस मेले के दूसरे दिन गायक कैलाश खेर के गानों पर झूमे दर्शक
    Next Article
    पूर्व पार्षद सहित 17 पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश:कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मकान हड़पने का है आरोप, CJM अदालत का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment