Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दारोगा की मौत में विधायक ने की जांच की मांग:डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने डीजीपी से की मुलाकात, कहा- जल्द मामले का खुलासा हो

    13 hours ago

    1

    0

    देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने बस्ती जनपद में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक (एसएसआई) अजय गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में डीजीपी से मुलाकात की। उन्होंने डीजीपी से इस घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। विधायक ने इस संबंध में एक लिखित पत्र भी सौंपा। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि एसएसआई अजय गोंड मूल रूप से उनके विधानसभा क्षेत्र देवरिया सदर के निवासी थे। उनकी रहस्यमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिवारजनों ने आशंका जताई है कि यह घटना एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या हो सकती है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने समय रहते पर्याप्त सक्रियता और गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। विधायक ने डीजीपी से आग्रह किया कि प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि घटना का जल्द खुलासा हो सके। उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी मांग की। पुलिस विभाग से एसएसआई के परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी की इस प्रकार हुई मौत न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए पीड़ादायक है। विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेट विवाद पर हाथरस में खूनी संघर्ष:दोनों पक्षों के 10 लोग घायल, कुछ घायलों की हालत गंभीर
    Next Article
    पत्नी ने बॉयफ्रेंड को तमंचा देकर कराई पति की हत्या:झांसी में फेसबुक पर हुई थी मुलाकात, स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला था वेंडर का शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment