Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने बॉयफ्रेंड को तमंचा देकर कराई पति की हत्या:झांसी में फेसबुक पर हुई थी मुलाकात, स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला था वेंडर का शव

    11 hours ago

    1

    0

    झांसी में बीती 1 फरवरी को हुए वेंडर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में मृतक की पत्नी ही मास्टरमाइंड निकली। उसने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिलवाया। पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने इस जघन्य वारदात की योजना बनाई थी। झाड़ियों में मिला था शव एसपी सिटी ने बताया कि 1 फरवरी को झांसी रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर 9 की ओर जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान तेरई फाटक थाना तालबेहट, जिला ललितपुर निवासी जगभान कुशवाहा (45) पुत्र सरमन के रूप में हुई थी। इस संबंध में मृतक के पुत्र राज कुशवाहा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी जगभान के सिर में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। एसएसपी ने बनाई थी विशेष टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की थी। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई, जो मृतक की पत्नी किरन कुशवाहा पर जाकर रुक गई। पूछताछ में पत्नी ने उगला राज जांच के दौरान मृतक की पत्नी किरन कुशवाहा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए शिवकुमार लोधी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। लेकिन उसका पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी से परेशान होकर उसने अपने प्रेमी शिवकुमार लोधी और उसके एक दोस्त धर्मेंद्र लोधी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिलवा दिया। प्रेमी को तमंचा और पति की लोकेशन दी थी मृतक की पत्नी किरन ने न केवल अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची, बल्कि 315 बोर का तमंचा खरीदकर खुद ही उसे उपलब्ध कराया था। पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि मृतक जगभान कुशवाहा की पत्नी किरन कुशवाहा ने ही अपने बॉयफ्रेंड शिव लोधी को तमंचा दिलाया था। साथ ही उसने पति के घर से निकलने की जानकारी भी प्रेमी को दी, जिसके बाद आरोपियों ने जगभान को रास्ते में घेरकर गोली मार दी। महिला ने तमंचा किस से खरीदा पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है। फोन बिजी जाने पर खुला था प्रेम प्रसंग पुलिस के अनुसार, किरन कुशवाहा की फेसबुक के जरिए शिव लोधी से दोस्ती हुई थी। किरन ने शिव को बताया था कि उसका पति जगभान उसके साथ मारपीट करता है और उसे किसी से फोन पर बात नहीं करने देता। इस पर शिव लोधी ने किरन को एक दूसरी सिम दिलाई और खुद उसका हमदर्द बन गया। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए। जब एक दिन जगभान ने किरन को फोन पर बात करते पकड़ लिया तो विवाद बढ़ गया। इसी के बाद किरन ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शिव लोधी, उसके साथी धर्मेंद्र लोधी और मृतक की पत्नी किरन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दारोगा की मौत में विधायक ने की जांच की मांग:डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने डीजीपी से की मुलाकात, कहा- जल्द मामले का खुलासा हो
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम में 5 हजार लोगों का EVF घोटाला:PF और ESI के नाम पर ₹1.14 करोड़ डकारे, विधानसभा समिति की जांच में खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment