Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफाई कर्मी अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पर करेंगे प्रदर्शन:भदोही में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर बनाई रणनीति

    6 hours ago

    1

    0

    ज्ञानपुर में सफाई कर्मी अभ्यर्थियों की एक बैठक रामलाल पासी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में जिले भर से सफाई कर्मी मौजूद रहे। इसमें निर्णय लिया गया कि 17 फरवरी को सफाई कर्मी अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपा जाएगा और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक के दौरान सफाई कर्मी अभ्यर्थी रामलाल पासी ने बताया कि वर्ष 2008 की सफाई कर्मी भर्ती प्रक्रिया अभी भी लंबित है। इस संबंध में पहले भी कई आंदोलन किए गए हैं। मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिए गए थे, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर 17 फरवरी को एक बार फिर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर छोटेलाल गौतम, धर्मेंद्र कुमार, सभा शंकर, राजनाथ, विजय कुमार, अजय कुमार, कृपा शंकर पांडे और संतलाल बिना सहित कई सफाई कर्मी अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा मौत मामला, बाइक ले जाने वाले की हुई पहचान:आरोपी अंबेडकरनगर का रहने वाला, महिला को बेचे थे दरोगा के मोबाइल
    Next Article
    एक महीने में दूसरी बार शराब दुकान में चोरी:चंदौली में एक ही तारीख पर निशाना, 3 लाख रुपये का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment