Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा पर आय से 35 लाख ज्यादा खर्च का आरोप:बस्ती एंटी करप्शन यूनिट ने दर्ज किया केस; 84.62 लाख आय, 1.19 करोड़ खर्च का हिसाब

    11 hours ago

    1

    0

    बस्ती के लालगंज थाने में तैनात दरोगा विजय प्रताप यादव के खिलाफ एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है। जांच में उनकी वैध आय और खर्च के बीच करीब 35.14 लाख रुपए का अंतर सामने आया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, दरोगा की कुल वैध आय 84 लाख 62 हजार 834 रुपए रही, जबकि उन्होंने संपत्ति खरीदने, पारिवारिक खर्च और अन्य मदों में 1 करोड़ 19 लाख 77 हजार 700 रुपए खर्च किए। एफआईआर के अनुसार, जांच के दौरान विजय प्रताप यादव की वैध आय का आकलन किया गया। इस अवधि में उनकी कुल आय 84,62,834 रुपए पाई गई। इसके मुकाबले उन्होंने कुल 1,19,77,700 रुपए खर्च किए। इस तरह आय और खर्च के बीच 35,14,866 रुपए का अंतर मिला। जांच एजेंसी ने इस अतिरिक्त खर्च और संपत्ति अर्जित करने के स्रोत को लेकर दरोगा से जवाब मांगा था। सफाई संतोषजनक नहीं मिली एसीयू ने विजय प्रताप यादव से आय और खर्च के बीच मिले अंतर के संबंध में दस्तावेज और संपत्ति बनाने के स्रोत की जानकारी मांगी थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, दरोगा की ओर से दी गई सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके बाद एसीयू बस्ती ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। दिसंबर 2023 में शुरू हुई थी जांच विजय प्रताप यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच दिसंबर 2023 में शुरू हुई थी। उस समय भ्रष्टाचार निवारण संगठन, गोरखपुर के पुलिस उपाधीक्षक रामसेन सिंह ने मामले की जांच शुरू की थी। रामसेन सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद जांच की जिम्मेदारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह यादव को दी गई। जांच पूरी होने के बाद अब एसीयू बस्ती ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। गोरखपुर के रहने वाले हैं विजय प्रताप विजय प्रताप यादव मूल रूप से गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के डाड़ी गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह बस्ती के लालगंज थाने में दरोगा के पद पर तैनात हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फिल्म ‘बैगेज’ की सफलता का जश्न:कलाकारों ने साझा किए शूटिंग के अनुभव, यूट्यूब पर मिल रही सराहना
    Next Article
    फिरोजाबाद में स्ट्रेचर पर मरीज ने दम तोड़ा:परिजनों का आरोप- पर्चे के चक्कर में इलाज में देरी, अस्पताल परिसर में हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment