Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे 3 भाइयों की मौत:गोरखपुर में हाईटेंशन लाइन से रॉड टकराई; जेई-2 सिपाही सस्पेंड, लाइनमैन की नौकरी गई

    16 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 भाइयों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 सगे और एक उनका मौसेरा भाई है। हादसे में 9 लोग झुलस भी गए। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं, हादसे से गुस्साए लोगों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा कर दिया। इससे 1 किमी लंबा जाम लग गया। मेडिकल कॉलेज के आसपास 50 से ज्यादा दुकानें बंद कर दुकानदार भाग गए। हंगामा बढ़ता देख मौके पर 2 बटालियन पीएसी पहुंची। जेई और दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, लाइनमैन को नौकरी से हटा दिया गया। तब जाकर करीब 3 घंटे बाद शाम 7:40 बजे पर जाम खोला गया। हादसा गुलरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 5 बजे हुआ। तस्वीरें देखिए… डीजे की रेलिंग हाईटेंशन तार से टकराई, 3 की मौत जंगल अयोध्या प्रसाद गांव के चौहान टोला में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार शाम 5 ग्रामीण प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए कोलुहा घाट जा रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे जुलूस रजही चौराहे पर रामानंद के दरवाजे के पास पहुंचा। इसी दौरान डीजे के ऊपर बनी लोहे की रेलिंग ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टच हो गई। डीजे के पास मौजूद चंदन (21), विक्की (18) और लक्की (17) समेत 12 लोग करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद चंदन, विक्की और लकी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुष्पा देवी, नंदिनी, धीरेंद्र, मोनू, अंशिका चौहान, शनि चौहान, प्रियांशु, शिवानी और शांतनु का इलाज चल रहा है। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप हादसे के बाद गांववालों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने के लिए पहले ही शटडाउन मांगा गया था। इसके बावजूद बिजली चालू कर दी गई, जिससे हादसा हुआ। आक्रोशित गांववालों ने शाम करीब 6 बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जेई सस्पेंड और 2 पुलिसकर्मी स्पस्पेंड, लाइन मैन टर्मिनेट डीएम दीपक मीणा ने बताया कि 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, 9 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घरवालों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा देने की मांग की थी। जेई और 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। वहीं, लाइनमैन को नौकरी से हटा दिया गया है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… 12 साल छोटे पति को मारकर बक्से में भरा:उन्नाव में लाश हाईवे पर फेंकी; किराएदार से अफेयर चल रहा था उन्नाव में 42 साल की नेहा ने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर दूसरे पति सोनू (30) की हत्या कर दी। इसके बाद शव को चादर-कंबल में लपेटकर लोहे के बक्से में बंद किया और हाईवे किनारे फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में MLC चुनाव से पहले भाजपा में बगावत:देवेंद्र सिंह बोले- शिक्षकों को अफसर धमका रहे; यह बर्दाश्त नहीं, 23 को अपना नेता चुनें
    Next Article
    आगरा में BJP नेता मिश्री लाल राजपूत पर FIR:जमीन पर कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment