Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में MLC चुनाव से पहले भाजपा में बगावत:देवेंद्र सिंह बोले- शिक्षकों को अफसर धमका रहे; यह बर्दाश्त नहीं, 23 को अपना नेता चुनें

    17 hours ago

    1

    0

    भाजपा MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को फिर बगावती तेवर दिखाए। आरोप लगाया कि यूपी में शिक्षकों को धमकाकर MLC चुनाव में वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, आजमगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) वित्तविहीन स्कूलों के प्रबंधकों को मान्यता खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। मऊ में DIOS और अल्पसंख्यक अधिकारी स्कूलों व मदरसों में जाकर शिक्षकों को धमका रहे हैं। बलिया में भी इसी तरह के लेटर जारी किए जाने का आरोप है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की। कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने 19 अक्टूबर को शिक्षकों के नाम एक लेटर लिखा था। उन्होंने 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव में अन्याय और अपमान के खिलाफ वोट देने की अपील की थी। 12 अक्टूबर को गोरखपुर में शिक्षक सम्मेलन के मंच से उतारे जाने के बाद से आहत हैं। उनकी सपा में शामिल हो चुके गोरखपुर के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के साथ तस्वीर भी सामने आई थी। देवेंद्र सिंह बोले- शिक्षकों को डरने की जरूरत नहीं एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में कई शिक्षक बेवजह उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। आज सुबह 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि आजमगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक वित्तविहीन स्कूलों के प्रबंधकों को पत्र जारी कर मान्यता खत्म करने की धमकी दे रहे हैं, ताकि उनसे वोट हासिल किए जा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि मऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक और अल्पसंख्यक अधिकारी भी स्कूलों और मदरसों में जाकर शिक्षकों को धमका रहे हैं। बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से भी ऐसा ही पत्र जारी किया गया है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए भारत निर्वाचन आयोग और यूपी निर्वाचन आयोग से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। लोकतंत्र में इस तरह की धमकियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि जो लोग उन्हें धमका रहे हैं और उनके सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं, उन्हें जवाब दें। 23 तारीख को अपना नेतृत्व चुनें और अपने अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े हों। देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “मतदान आपका अधिकार है, इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। मैं आपके साथ खड़ा हूं। किसी भी कीमत पर शिक्षकों को धमकाया जाना बर्दाश्त नहीं करूंगा।” उन्होंने कहा कि शिक्षक किसी भी गुट में हों, उनके हित, प्रतिभाशाली युवाओं और प्रतियोगी छात्रों के हित उनकी प्राथमिकता हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपने संघर्ष को आगे बढ़ाने और 23 तारीख को मजबूत जनादेश देने की अपील की। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… देवेंद्र ने 2 दिन पहले शिक्षकों को लेटर लिखा था, हूबहू पढ़िए… सम्मानित शिक्षक साथियों, शिक्षकों और प्रतिभाशाली प्रतियोगी नौजवानों के हित के लिए मेरा पूरा जीवन समर्पित है। जैसे देश की सरहदों पर सैनिक देश की सीमाओं की प्रतिकूल परिस्थितियों में अदम्य साहस के साथ रक्षा करता है, ठीक उसी तरह मैं सदन से लेकर सड़क तक उसी भाव और निष्ठा के साथ आप सबके हितों के लिए संघर्ष करता हूं। अन्याय किसी के भी साथ हो, उस अन्याय के खिलाफ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करता हूं। सबको न्याय मिले इसके लिए मैं संघर्ष की पराकाष्ठा तक चला जाता हूं। आज तक मेरे दरवाजे से कोई निराश और खाली हाथ नहीं गया। शिक्षक और प्रतियोगी नौजवान मेरे परिवार का हिस्सा हैं। न्याय के लिए हमारे संघर्ष को अपमानित किया गया। जिनके मन में न्याय पाने की ललक हो, जिन्हें मेरे संघर्ष में विश्वास हो, जो मेरे प्रति स्नेह, सम्मान और आत्मीय भाव रखते हों, ऐसे सभी शिक्षक साथियों से अन्याय व अपमान के खिलाफ 23 अक्टूबर को सशक्त जनादेश की प्रार्थना करता हूं। 12 अक्टूबर को क्या हुआ था, जिसे देवेंद्र सिंह अपना अपमान बता रहे अखिलेश बोले- भाजपा वोट से नहीं, खोट या नोट से जीतना चाहती है सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख से एक दिन पहले स्कूलों की मान्यता रद्द करने की अप्रत्यक्ष धमकी दी जा रही है। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि शिक्षक और स्नातक मतदाता डरकर भाजपा के पक्ष में वोट डालें या स्कूल प्रबंधन पर ऐसा करने का दबाव बनाएं। अखिलेश ने इसे हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “‘हाता नहीं भाता’ तो क्या चुनाव लड़ने का अधिकार छीन लेंगे?” उन्होंने समर्थकों, शुभचिंतकों और प्रबुद्ध मतदाताओं से शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को समर्थन देकर जिताने की अपील की। अखिलेश ने कहा, “इन सबकी जीत, हमारी जीत होगी!” ****************** यह खबर भी पढ़िए:- टाइगर श्रॉफ फायरिंग-यूपी की लड़कियों ने शूटरों तक पिस्टल पहुंचाई:बहन बोली- मंदिर के बहाने सीतापुर की राधा मुंबई ले गई थी एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में यूपी कनेक्शन सामने आया है। आजमगढ़ की बबिता और सीतापुर की राधा ने शूटरों तक पिस्टल और कारतूस की खेप ट्रेन से मुंबई तक पहुंचाई थी। जिसके लिए उन्हें 10 से 12 हजार दिए गए थे। राधा पकड़े गए शूटर कुणाल की गर्लफ्रेंड है। दोनों लड़कियों की उम्र 23 साल है। इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। सिर्फ कैरियर के रूप में काम कर रही थीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी, गोरखपुर और मेरठ में मां दुर्गा की विदाई:महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा
    Next Article
    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे 3 भाइयों की मौत:गोरखपुर में हाईटेंशन लाइन से रॉड टकराई; जेई-2 सिपाही सस्पेंड, लाइनमैन की नौकरी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment