Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ...दूसरों का दर्द समझने वाला ही योगी...कपड़ा पहनने वाला नहीं:सैफई में अखिलेश बोले- शंकराचार्य पर ऐसे केस लगाए, जैसे प्रधानी चुनाव में लगते हैं

    5 hours ago

    1

    0

    सिर्फ भगवा कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं हो जाता... जो दूसरे का दर्द समझे वही योगी होता है...। ये बातें समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भगवद गीता का संदर्भ देते हुए कहीं। वे सैफई में सपा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान सपा प्रमुख ने शंकराचार्य विवाद पर बयान देते हुए कहा- हमारे पूजनीय शंकराचार्य पीड़ित हैं, दुखी हैं। हम उनके साथ खड़े हैं। जो भी पीड़ित और दुखी होगा, समाजवादी उसके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया- सनातन की सबसे पूजनीय जगह पर शंकराचार्य को स्नान नहीं करने दिया गया, अनशन के बाद भी सम्मान नहीं मिला और उन पर ऐसे मुकदमे लगाए गए जो प्रधानी चुनावों में लगाए जाते हैं। इस दौरान अखिलेश ने फूलों से होली खेली। पार्टी कार्यालय परिसर में फूलों की बारिश के बीच लंगड़ी फाग गाई गई। मंच के सामने युवा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर थिरकते रहे। उन्होंने अखिलेश के जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम के बाद सपेरों की प्रस्तुति भी तय रही। समारोह में अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, अदिति यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे और विधायक रेखा वर्मा समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। अब पढ़िए अखिलेश के अन्य प्रमुख बयान… 2027 का बिगुल, बोले- 2012 से बड़ी जीत चाहिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा- जितनी मजबूत तैयारी करेंगे, सरकार बनाना उतना आसान होगा। 2012 में होली के बाद सरकार बनी थी, अब उससे बड़ी जीत दिलानी है। यूपी में 403 विधानसभा सीटें हैं, दिन कम हैं और विधानसभा ज्यादा। उन्होंने हालिया चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा- हमने उन्हें हराया है और वे जान गए हैं कि कैसे हराया है। इस बार भी पीडीए की ताकत से हराना है। पीडीए का नारा हर किसी नारे से बड़ा है। विदाई से पहले जापान घूमने गए CM मुख्यमंत्री के जापान दौरे पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा- पहले 50 लाख करोड़ का एमओयू किया, अब एक लाख करोड़ का एमओयू कर आए हैं। ये पहले मुख्यमंत्री हैं जो विदाई से पहले घूमने जा रहे हैं। उन्होंने निवेश समझौतों की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को वास्तविक रोजगार और राहत चाहिए, आंकड़ों का खेल नहीं। महंगाई और किसानों का मुद्दा उठाया महंगाई पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा- सोना इतना महंगा हो गया है कि कोई जेवर नहीं खरीद सकता। चांदी भी पहुंच से बाहर है। इस बार आलू का क्या हाल है? किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा- सरकार बनने पर सबसे ज्यादा मदद किसानों की करेंगे। अब किसानों को भी अमेरिका से जोड़ दिया है, अन्न-चारा बाहर से आएगा। सरसों के तेल से अच्छा खाना बनता है, लेकिन नई अर्थव्यवस्था अमेरिका से जोड़ दी गई है। विदेश नीति और रक्षा पर सवाल अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा- एक देश जिसने राष्ट्रपति को मार दिया, उसके साथ समझौता कर लिया गया। जहां युद्ध चल रहा है, वहां करोड़ों भारतीय रह रहे हैं। हमारे हथियार दूसरे देशों में बन रहे हैं। अगर हम किसी लड़ाई में फंस गए तो क्या करेंगे? जुगाड़ से डिफेंस मजबूत नहीं होता, अपने देश में हथियार बनाने होंगे। भाषण के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और 2027 के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। -------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… होली खेलने के बहाने पत्नी की हत्या की:मुखौटा पहनकर घर में घुसा, प्रेमी पर तेजाब फेंका; शाहजहांपुर में पति को छोड़कर लिव-इन में रहती थी यूपी के शाहजहांपुर में होली के दिन पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वारदात के दौरान मारपीट में पति खुद भी अधमरा हो गया। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति से दो साल से तलाक का केस चल रहा था। तब से वह पति से अलग रह रही थी। बीते 6 महीने से अपने प्रेमी के साथ अलग किराए के मकान में लिव-इन में रह रही थी। बुधवार सुबह 6 बजे पति होली खेलने के बहाने महिला के घर पहुंचा। उसने चेहरे पर मुखौटा पहना हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद टेम्पटेशन बेकरी के गोदाम पर छापेमारी:एक्सपायरी सामान बरामद, फूड सेफ्टी ने कई हिस्से किए सीज
    Next Article
    बागपत में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार:पुलिस ने 8 पिस्टल और कारतूस बरामद किए, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment