Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार:पुलिस ने 8 पिस्टल और कारतूस बरामद किए, मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोतवाली बागपत पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान चमरावल रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करने की तैयारी में हैं। इस सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में आरोपियों के पास से 8 अवैध पिस्टल .32 बोर, 1 जिंदा कारतूस .32 बोर, 3 मोबाइल फोन और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए रखे गए 13 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल थे और इन्हें आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ...दूसरों का दर्द समझने वाला ही योगी...कपड़ा पहनने वाला नहीं:सैफई में अखिलेश बोले- शंकराचार्य पर ऐसे केस लगाए, जैसे प्रधानी चुनाव में लगते हैं
    Next Article
    विधायक श्रीकांत शर्मा ने राधा वैली आवास पर खेली होली:कार्यकर्ताओं संग ब्रज के रसिया गाकर मनाया उत्सव, जमकर किया डांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment