Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देशभर में दिवाली की रात आग से 23 मौतें:MP में 13 की जान गई, महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 6 की मौत

    13 hours ago

    1

    0

    दिवाली की रात देश के कई शहरों में पटाखों और अन्य कारणों से लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल और कुछ लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हुईं, जहां तीन अलग-अलग घरों में आग लगने से 13 लोगों की जान चली गई। वहीं महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक मकान में रहने वाले परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मुंबई के लोखंडवाला में आग लगने की एक अन्य घटना में भी एक व्यक्ति की जान चली गई। इसके अलावा, राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग लापता हैं। हादसे में तीन दुकानें और कई दोपहिया वाहन जल गए। वहीं, दिल्ली के नरेला में रॉकेट पटाखा पेट में लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। आग की घटनाओं की 6 फोटो… MP में मरने वालों में 5 महिलाएं, 3 पुरुष और 4 बच्चे मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं जिनमें से एक 2 महीने का था। वहीं, सिवनी जिले में सराफा व्यापारी के मकान में आग लगने से 6 लोगों की जान चली गई। इनमें एक 16 साल का किशोर भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी में कबाड़ की दुकान, 25 लाख का नुकसान उत्तर प्रदेश के बांदा में कबाड़ की दुकान में आग लगने से करीब 20-25 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पुणे में आग की 63 घटनाएं हुईं, इनमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जम्मू के नेहरू मार्केट में आग से 12 से ज्यादा दुकानें जल गईं, जबकि नागपुर में टीवीएस शोरूम में आग लगने से कई दोपहिया वाहन जल गए। मुंबई के डोंगरी में झुग्गियों में आग मुंबई के डोंगरी इलाके में आग से कई दुकानें और झुग्गियां जल गईं, जबकि दादर के कामगार स्टेडियम में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने 17 मिनट में काबू पा लिया। महाराष्ट्र के ठाणे में 17 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी। ठाणे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इसके अलावा असम के जोनाई, पुणे के वडगांव शेरी, मुंबई के विद्याविहार, सिक्किम के गंगटोक में सरकारी आवास और गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली-NCR में आतिशबाजी से हवा खतरनाक स्तर पर, AQI 418, यूपी के 15 शहरों में घना कोहरा दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई। रविवार को दिवाली पर लोगों ने जमकर पटाखे जलाए, जिसके बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम रही। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसेवक 48+ घंटे न्यायिक हिरासत में तो अपने आप सस्पेंड:सुप्रीम कोर्ट ने बिहार अस्पताल प्रशासक की जमानत बहाल की, पटना हाईकोर्ट का फैसला पलटा
    Next Article
    कैंसर की 137 दवाएं आज से सस्ती:48 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- ₹2700 की दवा मरीज को ₹27000 में मिलना नरसंहार जैसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment