Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुष्कर्म का आरोपी पेशी से फरार:महराजगंज से भागा, पुलिस ने कुशीनगर से दबोचा, 2 पुलिसकर्मियों पर FIR

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज जिले में नाबालिग से दुष्कर्म, आपराधिक कृत्य और एससी/एसटी उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किशन साहनी (22) पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। उसे फरेंदा न्यायालय में पेशी के लिए लाया जा रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को कुशीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। श्यामदेउरवा थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, आरोपी किशन साहनी कुशीनगर के कुंदर थाना क्षेत्र का निवासी है। हेड कांस्टेबल उदयभान कुशवाहा और होमगार्ड नंदकिशोर उसे फरेंदा न्यायालय ले जा रहे थे। फरेंदा रोड स्थित बुलेट एजेंसी चोपड़िया के पास आरोपी ने पेशाब करने का बहाना बनाया और मौके का फायदा उठाकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्यामदेउरवा को अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में व्यापक तलाश अभियान चलाया। सदर कोतवाली के कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल उदयभान कुशवाहा और होमगार्ड नंदकिशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी किशन साहनी के खिलाफ भी अलग से मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीमों की लगातार दबिश के बाद आरोपी किशन साहनी को कुशीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में विवाहिता की मौत:मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, 15 दिन पहले हुई थी सिजेरियन डिलीवरी
    Next Article
    मेरठ में IIMT यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों में मारपीट, VIDEO:दो गुटों के बीच चले बेल्ट, जमकर धक्कामुक्की; पुलिस बोली- एक्शन लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment