Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दतिया में फिर हारी BJP, 6016 वोट से कांग्रेस जीती:नरोत्तम का बूथ भी हारे; आशुतोष बोले- जो भीतरघाती भाजपा को मां कहते हैं, उन्हें सोचना चाहिए

    15 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भाजपा को हराया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66 हजार 757 और भाजपा के आशुतोष तिवारी को 60 हजार 741 वोट मिले। घनश्याम ने 6016 वोटों से जीत दर्ज की। दतिया सीट राजेंद्र भारती को फ्रॉड मामले में 2 साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर भी भाजपा हार गई। यहां कांग्रेस को 291 और भाजपा को 264 वोट मिले। तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी रही। दामोदर यादव मंडल को 22 हजार 527 वोट मिले। वहीं, जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा की अंत की शुरुआत हो चुकी है। काउंटिंग सेंटर में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा- जो भीतरघाती हैं, जो भाजपा को मां कहते हैं और फिर ऐसा मजाक करते हैं, उनको सोचना चाहिए। हार के बाद भोपाल में नरोत्तम मिश्रा के बंगले में ताला लगा है। CM मोहन बोले- कांग्रेस की सीट कांग्रेस के पास ही रही वहीं हार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- दतिया पहले से कांग्रेस की सीट थी। इस बार भी कांग्रेस के पास ही रही। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा को इस बार करीब 1700 वोट अधिक मिले हैं। भाजपा मंगलवार को समीक्षा बैठक बुला सकती है। भीतरघात करने वालों पर एक्शन ले सकती है। प्रदेशभर में कांग्रेस का जश्न, बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल दतिया की जीत के बाद राजगढ़, गुना, शिवपुरी, नर्मदापुरम, मंदसौर, मैहर और खंडवा समेत कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। मिठाइयां बांटी और विजय जुलूस निकाले। कई जगह "दतिया तो झांकी है, मध्य प्रदेश अभी बाकी है" के नारे लगे। खंडवा में भाजपा के 20-25 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पहले राउंड में भाजपा आगे थी, फिर कांग्रेस ने पलटा मुकाबला मतगणना के पहले राउंड में भाजपा आगे थी, लेकिन इसके बाद कांग्रेस लगातार बढ़त बनाती गई। 13वें और 14वें राउंड में भाजपा ने अंतर कुछ कम किया, लेकिन कांग्रेस की बढ़त बरकरार रही। अंतिम परिणाम में घनश्याम सिंह ने 6016 वोटों से जीत दर्ज की। 13-14वें राउंड में भाजपा को बढ़त मिली थी, लेकिन कांग्रेस आगे रही 13वें राउंड में भाजपा को 4809 और कांग्रेस को 3260 वोट मिले। इस राउंड में भाजपा ने 1549 वोट की बढ़त बनाई, जिससे कांग्रेस की कुल बढ़त घटकर 11058 वोट रह गई। इसके बाद भी कांग्रेस निर्णायक बढ़त बनाए रही। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कुंवर घनश्याम सिंह को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जीतू पटवारी ने वीडियो कॉल कर कार्यकर्ताओं को दी बधाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो कॉल के जरिए दतिया के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा- जनता अब भ्रष्टाचार, पक्षपात और जनविरोधी नीतियों को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि दतिया का जनादेश सरकार के खिलाफ जनता का संदेश है। सपा बोली- गठबंधन की जीत, मेलोडी टॉफी खिलाकर दी बधाई समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि यह गठबंधन की जीत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मिलकर मेहनत की, जिसका परिणाम गठबंधन के पक्ष में आया। जीत के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने एक-दूसरे को मेलोडी टॉफी खिलाकर बधाई दी। रिजल्ट के बाद कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता गले मिले मतगणना केंद्र के बाहर चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस और भाजपा के कई कार्यकर्ता एक-दूसरे से गले मिले। चुनावी मुकाबले के बावजूद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक परंपरा का सम्मान करते हुए सौहार्द का संदेश दिया। देखिए, जश्न की तस्वीरें…. एमपी में 2014 के बाद 49 उपचुनाव, दतिया 50वां दतिया का रिजल्ट कैसे बदलेगा MP की राजनीति दतिया में मतों की गणना के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- कुत्तों ने समुद्री लहरों पर सर्फिंग की:सियार के मांस से बन रही शराब; 15 हजार फीट पर उड़ते हुए टैटू बनाया
    Next Article
    दतिया में BJP की हार-कांग्रेस की जीत, 5 बड़ी वजह:नरोत्तम फैक्टर नहीं चला, जातिगत समीकरण नहीं साध पाई भाजपा; बूथ मैनेजमेंट में कांग्रेस भारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment