Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दादानगर में मजदूरों ने फैक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन किया:बोले- नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम भुगतान की मांग पर प्रदर्शन

    14 hours ago

    2

    0

    कानपुर के दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को मजदूरों ने वेतन वृद्धि और श्रम कानूनों के पालन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 100 से अधिक महिला श्रमिक शामिल रहीं। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। साथ ही, उनसे 8 घंटे से अधिक काम कराया जाता है, लेकिन ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता।सूचना मिलने पर गोविंद नगर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद श्रम विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से बातचीत की। श्रमिकों ने अपनी मांगों के संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम भुगतान तथा अन्य श्रमिक अधिकारों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की। श्री पाल वर्मा ने बताया हम 17 A दादानगर कानपुर में नौकरी करते है। हम यहां 30 सालों से नौकरी कर रहे है। हम लोगों को 12 घंटों का 400 रुपए वेतन दिया जाता है। हम लोगों की मांग है सरकार के द्वारा जारी रेट 8 घंटे का वो हमको दिया जाए। इसके बाद यहां बोनस तक नहीं देते है । हम लोग सुबह ड्यूटी के टाइम से धरने पर बैठे है। बस हम लोगों से मिलने के लिए केवल पुलिस आई है। हमारी मांग है मालिक आकर के हमारी मांगों को लिखित मान ले। अगर वह नहीं मानेगे तो हम लोग यहां ऐसे ही धरना देंगे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद पुलिस 6 लाख की शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार:स्विफ्ट डिजायर से तस्करी, दो तमंचे-कारतूस बरामद
    Next Article
    प्रेमिका ने पति के संग प्रेमी की हत्या की:फोन करके मिलने घर बुलाया, फिर मार डाला; कानपुर में शव को झाड़ियों में जलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment