Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका ने पति के संग प्रेमी की हत्या की:फोन करके मिलने घर बुलाया, फिर मार डाला; कानपुर में शव को झाड़ियों में जलाया

    15 hours ago

    2

    0

    कानपुर में प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से करीब 2 किमी दूर ले जाकर झाड़ियों में जला दिया और फिर दोनों घर लौटकर आराम से रहने लगे। पुलिस के मुताबिक, 8 मई को महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए ससुराल बुलाया। उसने युवक से कहा कि घर पर कोई नहीं है, सभी लोग बाहर गए हुए हैं। युवक जब उसके घर पहुंचा तो उसे कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद महिला का पति भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर प्रेमी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। वारदात के बाद देर रात शव को बोरे में भरकर घर से करीब 2 किमी दूर ले जाया गया, जहां उसे झाड़ियों में फेंककर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इधर, युवक के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 9 मई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच शुरू की और कॉल डिटेल्स खंगाले, जिसमें युवक के मोबाइल की आखिरी कॉल महिला के नंबर पर मिली। इसके बाद पुलिस ने 31 मई को महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव के कंकाल को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।घटना हमीरपुर थाना क्षेत्र के मनकी खर्द की है। अब जानिए विस्तार से पूरा मामला? शादी के बाद दोनों के बीच हो रही थी बातचीत फतेहपुर के टिकरा गांव निवासी विजय निषाद (पुत्र इंद्रपाल निषाद) और किरन निषाद के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। कुछ साल पहले किरन की शादी हमीरपुर जिले के मनकी खर्द थाना क्षेत्र के रहने वाले कामता निषाद से हो गई थी। इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रही। जब पति को इस संबंध का पता चला तो उसने पत्नी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच दी। 8 मई को किरन ने विजय को फोन कर मिलने के लिए बुलाया और कहा कि ससुराल में कोई नहीं है, वह आ जाए। युवक जब घर पहुंचा तो किरन उसे कमरे में ले गई और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। अंदर पहले से ही उसका पति कामता निषाद मौजूद था। इसके बाद दोनों ने मिलकर विजय की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद देर रात शव को बोरे में भरकर घर से करीब 2 किलोमीटर दूर झाड़ियों में ले जाया गया और वहां पेट्रोल डालकर जला दिया गया। इसके बाद दोनों वापस घर लौट आए और सामान्य जीवन जीने लगे। कॉल डिटेल्स से युवक का मिला सुराग इधर, 9 मई तक विजय के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फतेहपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में कॉल डिटेल्स खंगालने पर विजय के फोन की आखिरी बातचीत किरन से सामने आई, जिसमें उसी दिन पांच बार कॉल हुई थी। इसके बाद पुलिस ने किरन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पति के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि इस वारदात में पति की भूमिका पूरी तरह शामिल थी। पूछताछ में किरन ने बताया कि विजय पति के सामने लगातार दबाव बना रहा था और कह रहा था कि वह उसे धोखा नहीं दे सकती। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और पति के साथ मिलकर उसने प्रेमी की हत्या कर दी। बकेवर थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया- कामता निषाद और किरन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर झाड़ियों से शव के अवशेष बरामद किए गए हैं। रेउना पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव के अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दादानगर में मजदूरों ने फैक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन किया:बोले- नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम भुगतान की मांग पर प्रदर्शन
    Next Article
    काकादेव में बाइक फिसलने से सेल्स मैनेजर की मौत:स्कूटी सवार को बचाने में हुआ हादसा, फजलगंज स्थित ऑफिस जाने के लिए निकले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment