Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ददरी घाट पर गंगा में सफेद झाग:श्रद्धालुओं को स्नान में दिक्कत, गंगाजल लेने के लिए पहले झाग साफ कर रहे लोग

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर शहर के ददरी घाट पर पिछले तीन-चार दिनों से गंगा नदी में लगातार सफेद झाग और गंदा पानी दिखाई दे रहा है। इससे श्रद्धालुओं को गंगा स्नान और जल लेने में भारी परेशानी हो रही है। स्नान और गंगाजल लेने पहुंचे लोगों को पहले हाथों से झाग हटानी पड़ रही है, तब जाकर वे पानी भर पा रहे हैं। कई श्रद्धालु बोतल में जल भरने से पहले झाग को किनारे करते नजर आए, ताकि झाग मिला पानी बोतल में न जाए। गंगा स्नान के दौरान भी लोगों को झाग हटाकर ही डुबकी लगानी पड़ रही है। ददरी घाट पर गाजीपुर के अलावा आसपास के अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-पाठ और मन्नत पूरी होने पर गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर झाग और गंदगी की स्थिति ने लोगों को चिंतित कर दिया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह न केवल धार्मिक भावना से जुड़ा विषय है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी गंभीर मामला है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच और सफाई की मांग की है। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद ददरी घाट पर झाग और गंदे पानी की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। श्रद्धालुओं ने चिंता व्यक्त की है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आस्था और पर्यावरण दोनों पर गंभीर असर पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पप्पू प्रधान को तू जानता नहीं, अब जान जाएगा':मथुरा में पूर्व प्रधान-बेटे ने BLO को मारे थप्पड़, वोटर लिस्ट में नाम नहीं बढ़ाने पर भड़के
    Next Article
    कानपुर में 50 हजार ई-रिक्शा जाम की बड़ी वजह:अब OR कोड के रंग से तय होंगे रूट, ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती का नया प्लान बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment