Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पप्पू प्रधान को तू जानता नहीं, अब जान जाएगा':मथुरा में पूर्व प्रधान-बेटे ने BLO को मारे थप्पड़, वोटर लिस्ट में नाम नहीं बढ़ाने पर भड़के

    5 hours ago

    1

    0

    मथुरा में वोटर बढ़वाने के लिए पूर्व प्रधान और उसके बेटे ने बीएलओ से मारपीट की। बीएलओ को 2 थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं गाली देते हुए कहा- ‘तू अभी तक पप्पू प्रधान को जानता नहीं है, अब जान जाएगा।’ वोटर लिस्ट में संशोधन करवाने पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें शांत कराया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले पूर्व प्रधान के बेटे ने बीएलओ के एक थप्पड़ मारा। इसके बाद पूर्व प्रधान ने बीएलओ को एक और थप्पड़ जड़ दिया। वहीं, पास ग्रामीण एक-दूसरे को छुड़वाने की कोशिश कर रहे हैं। BLO ने एसडीएम से लिखित शिकायत देकर पूर्व प्रधान और उसके बेटे पर वोटर लिस्ट में फर्जी नाम न बढ़ाने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पूरा मामला मांट विकास खंड अंतर्गत गांव हृदय पोखर का है। मारपीट से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला… मांट विकास खंड के हृदय पोखर प्राइमरी विद्यालय में BLO सुरेश चंद्र वोटर लिस्ट से संबंधित कार्य कर रहे थे। तभी पानीगांव के पूर्व प्रधान पप्पू सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह और उनका बेटा राजकुमार वहां पहुंचा। BLO सुरेश चंद्र ने कहा- पूर्व प्रधान पप्पू सिंह और उनका बेटे ने वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए कहा। जब मैंने इसका विरोध किया तो वे हमारे साथ अभद्रता करने लगे। बच्चों के सामने गंदी-गंदी गालियां देने लगे। मैंने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। पूर्व प्रधान और उसके बेटे ने BLO सुरेश चंद्र को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद पूर्व प्रधान ने धमकी देते हुए कहा- अभी पप्पू प्रधान को तू जानता नहीं है, जान जाएगा। मारपीट का वीडियो सामने आया 1 मिनट 53 सेकेंड के वीडियो में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ते नजर आ रहे हैं। बीएलओ के हाथ में टिफिन दिखाई दे रहा है। इसी दौरान प्रधान और उसका बेटा बीएलओ से मारपीट करते दिखते हैं। पहले बेटे ने बीएलओ को एक थप्पड़ मारा, इसके बाद पूर्व प्रधान ने भी उसे थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया। इसके बाद पूर्व प्रधान गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए। BLO ने एसडीएम से की शिकायत पीड़ित बीएलओ ने पानीगांव पुलिस चौकी और एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो समेत सभी तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मांट ऋतु सिरोही ने बताया कि बीएलओ के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है और पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बाबरी बनाऊंगा, दम है तो योगी रोक लें':हुमायूं कबीर बोले- मेरा हक है मस्जिद बनाने का; अखिलेश को 'राम' याद आए; VIDEO देखिए
    Next Article
    ददरी घाट पर गंगा में सफेद झाग:श्रद्धालुओं को स्नान में दिक्कत, गंगाजल लेने के लिए पहले झाग साफ कर रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment