Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा- रानी मुखर्जी ने कभी 'OMG 3' साइन नहीं की:मेकर्स ने किया था अप्रोच; शुरुआती चर्चा के बाद बात आगे नहीं बढ़ी

    3 hours ago

    1

    0

    फ्रेंचाइजी ‘ओह माय गॉड’ की तीसरी फिल्म ‘ओह माय गॉडेस’ में रानी मुखर्जी के शामिल होने की खबरों पर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें इस फिल्म के लिए कभी साइन नहीं किया गया था। बातचीत शुरुआती स्तर पर ही रुक गई थी। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी मुखर्जी को फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर लेने को लेकर शुरुआती बातचीत हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार एक्सटेंडेड कैमियो रोल में नजर आने वाले बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, रानी को फिल्म की कहानी का छोटा सा आउटलाइन सुनाया गया था और उन्हें इसमें दिलचस्पी भी थी। हालांकि, बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। एक सोर्स के मुताबिक, अक्षय और रानी के बीच लंबे समय से अच्छा रिश्ता है, लेकिन चर्चा बहुत शुरुआती स्तर पर थी। ‘OMG’ फ्रेंचाइजी आस्था, विश्वास और धार्मिक संस्थाओं पर सटायर के लिए जानी जाती है। तीसरी फिल्म ‘ओह माय गॉडेस’ में डिवाइन फेमिनिन ट्विस्ट के साथ नई कहानी पेश करने की योजना है। इसमें फ्रेंचाइजी के ह्यूमर और सोशल कमेंट्री का मिश्रण बनाए रखने की बात कही जा रही है। फिल्म का निर्देशन अमित राय करेंगे, जिन्होंने ‘OMG 2’ भी डायरेक्ट की थी। फिल्म को विक्रम मल्होत्रा की अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और अक्षय कुमार के बैनर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग मई–जून 2026 के आसपास शुरू हो सकती है और मेकर्स दूसरी फीमेल लीड की तलाश में हैं। रानी मुखर्जी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। फिल्म ने भारत में करीब 50 करोड़ रुपए नेट और दुनिया भर में 74 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। रानी शाहरुख खान के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में कैमियो रोल में नजर आएंगी, जो क्रिसमस 2026 पर रिलीज होने वाली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इरान की मोरैलिटी पुलिस पर भड़कीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी:बोलीं- हिरासत में लेकर अपराधियों की तरह फोटो खींची, वहां की महिलाएं डर के साए में
    Next Article
    ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप- लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचे:तीसरी बार टॉप-4 में एंट्री; नंबर-1 के बाद नंबर-6 रैंक प्लेयर को हराया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment