Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा: दीपिका-संदीप की मुलाकात में बिगड़ी बात:‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह आई सामने; प्रॉफिट शेयर वाली चर्चा पर भी उठे सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के अलग होने का विवाद फिर सुर्खियों में है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में घटनाक्रम से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि दीपिका ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मुलाकात की थी। इस मुलाकात में वांगा करीब एक घंटे देर से पहुंचे और दीपिका को फिल्म की पूरी कहानी के बजाय सिर्फ वन-लाइन आइडिया बताया गया। सूत्र के मुताबिक, दीपिका पूरी नैरेशन के बिना किसी फिल्म को कमिट नहीं करतीं। ऐसे में उस समय ‘स्पिरिट’ उनकी कंसिडरेशन लिस्ट में थी ही नहीं। प्रॉफिट शेयर और दूसरी मांगों को लेकर सामने आए दावों के बीच यह नया खुलासा मामले को और पेचीदा बना रहा है। सिर्फ एक बार हुई थी दीपिका और संदीप की मुलाकात ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ पहले दीपिका पादुकोण के काम करने की खबरें थीं। बाद में वह इस प्रोजेक्ट से अलग हो गईं और तृप्ति डिमरी को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया। अब सामने आई रिपोर्ट में घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है कि दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा की मुलाकात सिर्फ एक बार हुई थी। सूत्र के मुताबिक, इस मीटिंग में संदीप करीब एक घंटे देर से पहुंचे थे। इसके बावजूद दीपिका ने मीटिंग प्रोफेशनल तरीके से पूरी की। पूरी स्क्रिप्ट तो दूर, सिर्फ वन-लाइन सुनाई गई! सूत्र के मुताबिक, उस मुलाकात में दीपिका को ‘स्पिरिट’ की सिर्फ वन-लाइन कहानी बताई गई थी। उन्हें फिल्म का पूरा नैरेशन नहीं दिया गया था। रिपोर्ट में सूत्र ने दावा किया कि दीपिका किसी फिल्म को तब तक कमिट नहीं करतीं, जब तक उन्हें पूरी कहानी सुनाई न जाए। इसलिए उस समय ‘स्पिरिट’ को लेकर दीपिका की तरफ से कोई पक्की प्रतिबद्धता नहीं थी। फिल्म से उनके बाहर होने को लेकर सामने आई अलग-अलग वजहों के बीच यह दावा एक अलग तस्वीर पेश करता है। संदीप के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहतीं दीपिका? मामले में सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि सूत्र के मुताबिक दीपिका की संदीप रेड्डी वांगा के साथ भविष्य में काम करने की कोई इच्छा नहीं है। सूत्र ने इसकी वजह संदीप की महिलाओं को लेकर कथित सोच और उनकी फिल्मों में दिखाई देने वाले नजरिए को बताया है। हालांकि, यह सूत्र का दावा है और दीपिका की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पहले 8 घंटे की टाइमिंग और फीस को लेकर आई थीं खबरें दीपिका के ‘स्पिरिट’ से अलग होने के बाद कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं। इनमें एक दावा था कि एक्ट्रेस ने नई मां होने के चलते शूटिंग के लिए फिक्स्ड 8 घंटे की वर्किंग डिमांड रखी थी। इसके अलावा फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर भी कई खबरें सामने आईं। इसी हफ्ते संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका के फिल्म से बाहर होने की वजहों में 10% प्रॉफिट शेयर की मांग भी शामिल थी। उन्होंने कहा था कि फीस और शूटिंग टाइमिंग को लेकर भी बात हुई थी। अब नए दावे ने पूरे विवाद को फिर गरमाया एक तरफ मेकर्स की तरफ से फीस, टाइमिंग और दूसरी मांगों की बातें सामने आईं, तो दूसरी तरफ एक सूत्र का दावा है कि दीपिका को फिल्म की पूरी कहानी ही नहीं सुनाई गई थी। इसी वजह से ‘स्पिरिट’ से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इन अलग-अलग दावों के बीच अभी तक दीपिका की तरफ से कोई विस्तृत आधिकारिक सफाई नहीं आई है। तृप्ति डिमरी बनीं प्रभास की हीरोइन दीपिका के प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद तृप्ति डिमरी को प्रभास के अपोजिट कास्ट किया गया। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट 5 मार्च 2027 बताई गई है। ____________________________ दीपिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 'दीपिका ने फिल्म स्पिरिट की कहानी लीक की थी':प्रोड्यूसर बोले- 10% प्रॉफिट मांगा था, मना किया तो कहानी लीक की; एक्ट्रेस को फिल्म से हटाया प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर नया खुलासा हुआ है। फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने न्यूज चैनल NTV को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि दीपिका को फिल्म से हटाया गया था।पूरी खबर पढ़ें..
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी ने पीएम श्री नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण:शैक्षणिक, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा, SDM ने बच्चों के साथ खाया खाना
    Next Article
    जाह्नवी कपूर के अश्लील कंटेंट पर हाईकोर्ट सख्त:552 URLs हटेंगे; 6,884 लिंक पर एकमुश्त आदेश नहीं, फैन पेजों को राहत

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment