Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवर-भाभी चॉकलेट डे पर बिस्तर पर पकड़े गए:आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया, परिवार ने सुसाइड मानकर बॉडी जलाई

    9 hours ago

    1

    0

    चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ बेड पर थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। वारदात को सुसाइड दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटकाया। परिजनों ने भी मामले को सुसाइड मानकर पति का अंतिम संस्कार कर दिया। घर में तेरहवीं का आयोजन चल रहा था। इस दौरान घर की महिलाओं को पत्नी के हाव-भाव पर शक हुआ। वह दुखी नहीं लग रही थी। उसका ध्यान देवर सुंदर की तरफ ज्यादा था। घर की महिलाओं ने पुलिस का डर दिखाकर उसपर दबाव डाला, तो वह टूट गई। आरोपी सुंदर की मां का कहना है कि पता नहीं था कि बेटा ऐसा काम करेगा। वह रात को फोन पर बात करता था, मुझे नहीं पता था कि अपनी भाभी से बात करता है। उसने गलत किया। मारना नहीं चाहिए था, उसे इसकी सजा मिलेगी। पढ़िए रिपोर्ट… जगह- लोधई गांव, एकता इलाका, आगरा समय- 12.30 बजे (रात), 9 फरवरी, 2026 पति लवकेश दिनभर काम करके घर लौटा था, वो बहुत थका हुआ था। दरवाजे पर कुंडी नहीं लगी थी, वो कमरे में अंदर जाने लगा, मगर कदम ठिठक गए, क्योंकि कुछ आवाजें बाहर तक सुनाई पड़ रही थीं। दरवाजे की ओट से झांककर देखा तो उसकी पत्नी गौरी और चचेरा भाई सुंदर एक साथ बेड पर थे। ये देखकर लवकेश आगबबूला हो गया। मगर इज्जत दांव पर लगी थी, इसलिए खामोश रहा, दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुआ। गुस्से में पूछा- मेरी पीठ के पीछे ये क्या हो रहा है? सुंदर ने खुद को संभाला और गौरी की तरफ देखा। दोनों डरे हुए थे, क्योंकि उन्हें पता था कि एक बार सबको उनके अफेयर के बारे में पता चल गया, तो वह कहीं मुंह नहीं दिखा पाएंगे। गौरी ने तकिया से मुंह दबाया, देवर हाथ पकड़े रहा कमरे की इस कश्मकश का फायदा उठाकर अचानक सुंदर ने पीछे से लवकेश को पकड़कर बेड पर गिरा लिया। लवकेश चिल्ला न सके, इसलिए गौरी ने उसके मुंह पर तकिया रख दिया। सुंदर पूरी ताकत से लवकेश को दबोचे हुए था। लवकेश का दम घुट रहा था, इस तरह सिर्फ 2 मिनट तड़प सका, फिर उसकी बॉडी शांत हो गई। अब देवर सुंदर और उसकी भाभी बेड के पास जमीन पर बैठ गए, सर्द रात में दोनों पसीने-पसीने हो चुके थे। घर में ही दूसरे कमरे में लवकेश और सुंदर के पिता सुरेश चंद्र तोमर सो रहे थे। सुंदर ने कमरे से बाहर निकलकर देखा कि कहीं वो जाग तो नहीं गए हैं, सुरेश को उनके कमरे में सोता देखकर उसकी जान में जान आई। दोनों ने तय किया कि इस हत्या के बारे में सिर्फ उन्हें पता है, लवकेश की हत्या को आत्महत्या दिखाना होगा। इसके बाद लवकेश के गले में साड़ी का फंदा बनाकर डाला गया। पंखे के कुंडे में उसका दूसरा सिरा बांधकर बॉडी को ऐसे लटका दिया गया, जैसे लवकेश ने सुसाइड किया हो। उसके कपड़े भी ठीक कर दिए, कमरे में संघर्ष के सारे निशान मिटा दिए गए। सुबह से रिश्तेदारों को कॉल- लवकेश ने सुसाइड किया ये सब कुछ करते-करते रात के 2 बज चुके थे। सुंदर अब चुपचाप घर से निकलकर 200 कदर दूर बने अपने घर चला गया। गौरी दूसरे कमरे में जाकर सोने का नाटक करने लगी। सुबह 6.30 बजे गौरी ने सबको फोन करना शुरू किया कि लवकेश ने रात में सुसाइड कर लिया है। पिता सुरेश चंद्र भी जब कमरे में आए, तो हालात देखकर उन्हें यकीन हो गया कि बेटे ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। धीरे-धीरे घर में दोस्त, परिचित और रिश्तेदार आने लगे। आस-पास की महिलाएं घर में आ गई और रोने लगीं, गौरी भी उनके बीच में बैठी थी। सुंदर भी रिश्तेदारों के साथ इस तरह से बैठा रहा जैसे उसे कुछ पता ही न हो। अंतिम संस्कार होने के बाद भी किसी को शक नहीं हुआ कि ये सामान्य मौत नहीं है। गौरी और सुंदर को लगने लगा कि उन्होंने पूरे परिवार को गुमराह कर लिया है। क्योंकि किसी ने भी पुलिस से संपर्क नहीं किया, न ही इसकी चर्चा हुई। कैसे गौरी पकड़ी गई, ये जानिए रिश्तेदारों के सवालों में उलझती गई गौरी 11 फरवरी को घर में तेरहवीं का आयोजन होना था, घर के अंदर गमगीन महिलाएं बैठी हुईं थीं। चर्चा थी कि लवकेश ने आखिर सुसाइड क्यों किया, क्योंकि घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। किसी को कारण समझ नहीं आ रहा था। घर के बाहर तेरहवीं के खाने की व्यवस्थाएं हो रही थीं। सब कुछ ठीक था, लेकिन रिश्तेदारी की जो महिलाएं घर के अंदर मौजूद थीं, उन्हें गौरी के हाव-भाव कुछ ठीक नहीं लगे। वो दुखी नहीं लग रही थी, सुंदर की तरफ उसका ध्यान ज्यादा था। महिलाओं को शक हो गया…उन्होंने ये बात सुरेंद्र को बताई। इसके बाद महिलाओं ने गौरी को घेर लिया। गौरी से 9 फरवरी की रात को क्या हुआ था? ये पूछना शुरू किया, इधर गौरी भी सबके बदले व्यवहार को देखकर डर गई थी। वह कुछ भी बताने से डरने लगी। महिलाओं के हावी होने पर वह टूट गई, उसने तकिया से दम घोंटने और फिर लाश को फंदे पर लटकाने की बात स्वीकार कर ली। सुरेश ने पुलिस बुला ली, घर के अंदर से वो साड़ी बरामद की गई, जिससे फंदा बनाकर लाश लटकाई गई थी। गौरी को घर से, जबकि सुंदर को मार्केट से पुलिस ने अरेस्ट किया। अब दोनों को जेल भेजा गया है। पुलिस कस्टडी में देवर ने क्या कहा… सुंदर ने कहा- प्यार भी खो दिया, भाई भी पुलिस कस्टडी में सुंदर ने कबूलनामा दिया। कहा- 9 फरवरी की रात 11 बजे मुझे गौरी ने चॉकलेट डे मनाने बुलाया था। लवकेश ज्यादातर लेट ही आता था, उस दिन वो कुछ जल्दी आ गया था। इसलिए हमारा अफेयर खुल गया। अब सब कुछ होने के बाद मुझे बहुत दुख हो रहा है कि प्यार भी खो दिया, जिस भाई के साथ हमेशा रहा, अब वो भी इस दुनिया में नहीं है। पत्नी ने क्या कहा… हम मारना नहीं चाहते थे, उस वक्त कुछ समझ नहीं आया गौरी ने पुलिस कस्टडी में कहा- लवकेश ने कभी मेरे साथ गलत व्यवहार नहीं किया। घर पर भी सब अच्छे लोग हैं, सुंदर मेरा देवर है, वो मेरे चचिया ससुर धमेंद्र तोमर का बेटा है। इसलिए उसके साथ छेड़खानी वाली बातें हो जाती थी, वो मेरे साथ शरारतें भी करता था। धीरे-धीरे मुझे वो सब अच्छा लगने लगा। हमारे बीच नजदीकियां बढ़ गईं। कभी वो मेरे घर आ जाता था, कभी मैं उसके घर चली जाती थी। फिर एक दिन लवकेश ने मेरे फोन पर सुंदर के मैसेज पढ़ लिए। तब उसको पहली बार शक हो गया। 9 फरवरी की रात को लवकेश इसलिए जल्दी घर गया था। हम उसको मारना नहीं चाहते थे, लेकिन उस वक्त कुछ समझ नहीं आया। अब गांव का माहौल जानिए लोग बोले- सुंदर उसके परिवार का, इसलिए शक नहीं हुआ इस घटना के बाद दैनिक भास्कर टीम आगरा के एकता इलाके के लोधई गांव में पहुंची। यहां गांव के लोगों ने बताया कि लवकेश की शादी 2 मई, 2021 को गौरी से हुई थी। वो राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली है। उनके 3 साल का बेटा भी है। गांव के लोगों का कहना है- कुछ महीनों से गौरी के साथ सुंदर ज्यादा दिखने लगा था, मगर परिवार का लड़का था, तो किसी को शक क्यों होगा। घर में 5 बहनों के बीच में लवकेश अकेला भाई था। लवकेश के बाद गौरी को कहीं जाना होता था, तो वो सुंदर को ही लेकर जाती थी और वहीं उसके सारे काम करता था। मां बोलीं- वो ‘हत्यारा’ सजा भुगतेगा सुंदर की मां रेखा तोमर कहती हैं- किसी को पता नहीं था कि सुंदर ऐसा गंदा काम करेगा। जब वो रात में फोन पर बात करता था, तो कई बार मैंने पूछा भी कि किससे बात करते हो, लेकिन उसने कभी कुछ नहीं बताया। उसने जो भी गलत किया है, वो उसकी सजा भुगतेगा। मेरे तीनों बेटे बिजली का काम करते हैं, सबसे बड़ा भाई चंडीगढ़ और दूसरा गुवाहाटी में बिजली का काम करते है। दोनों के बीच ये सब कब से चल रहा था इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। घटना के बाद पता चला कि दोनों के बीच ये सब चार महीने पहले से चल रहा है। जीजा बोले- शक हुआ, 10 बजे जगने वाली, 4 बजे कैसे जागी घर में हमारी मुलाकात लवकेश के जीजा संजीव से हुई। उन्होंने बताया- हमारे पास सुबह 6 बजे गौरी का फोन आया था कि लवकेश ने सुसाइड कर लिया है। हमें गौरी पर शक था कि जो लड़की सुबह 10 बजे जगती है। वो उस दिन 4 बजे कैसे जग गई? सबसे पहले उसे ही कैसे पता चला की लवकेश ने सुसाइड कर लिया है। जब उससे ये सब पूछा गया, तब वो घबरा गई। इसके बाद पुलिस बुलाने की धमकी दी तो उसने हत्या कबूल कर लिया। पुलिस की बात शांति हवन वाले दिन हुआ शक, अरेस्ट करके जेल भेजा DCP सिटी सैयद अली अब्बास कहते हैं- लवकुश तोमर की शादी 4 साल पहले गौरी के साथ हुई थी। 3 साल का एक बच्चा है। लवकुश के पिता सुरेश चंद तोमर बेलनगंज में नौकरी करते हैं। 10 फरवरी की सुबह घरवालों ने बताया कि लवकुश का शव पंखे पर लटका हुआ है। आत्महत्या समझकर घरवालों ने 10 फरवरी को ही शव का दाह संस्कार कर दिया। 11 फरवरी को घर में शांति हवन था। लवकुश की पत्नी गौरी की हरकतों पर घरवालों को शक हुआ। घरवालों ने उनसे पूछताछ शुरू की। लवकुश कितने बजे सोया था। उससे झगड़ा क्यों होता था। पुलिस आएगी, पूछताछ करेगी। इस तरह की बातचीत से गौरी बुरी तरह घबरा गई। घरवालों के सामने कबूल कर लिया कि उसने गांव में रहने वाले चचेरे देवर सुंदर के साथ मिलकर पति की हत्या कर खुदकुशी बनाने के लिए शव पंखे पर लटका दिया था। पति की तरह सुंदर भी बिजली मिस्त्री है। …………. ये भी पढ़ें: पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला:आगरा में पंखे से लटकाई लाश, दो दिन तक रोने का ड्रामा किया आगरा में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर तकिए से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। फिर सुबह 4 बजे घरवालों को फोन कर पति के सुसाइड करने की बात बताई। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSC स्टूडेंट से 25 करोड़ का बैंक फ्रॉड:वाराणसी के ICICI बैंक में खोला करंट अकाउंट, फर्जी कंपनी दिखाकर लिया लोन
    Next Article
    सुहागरात पर दुल्हन बोली-छुआ तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे:कानपुर में कहा- मैं किसी और की, बॉयफ्रेंड के पास भेज दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment