Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवर-भाभी चॉकलेट डे पर पकड़े गए:आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया, परिवार ने सुसाइड मानकर बॉडी जलाई

    9 hours ago

    1

    0

    चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर पति को मार दिया। वारदात को सुसाइड दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। परिजनों ने भी मामले को सुसाइड मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। अगले दिन घर में शांति हवन था। घर की महिलाओं को पत्नी के हाव-भाव पर शक हुआ। वह दुखी नहीं लग रही थी। उसका ध्यान देवर सुंदर की तरफ ज्यादा था। घर की महिलाओं ने पुलिस का डर दिखाकर उस पर दबाव डाला, तो वह टूट गई। आरोपी सुंदर की मां का कहना है कि पता नहीं था कि बेटा ऐसा काम करेगा। वह रात को फोन पर बात करता था, मुझे नहीं पता था कि अपनी भाभी से बात करता है। उसने गलत किया। मारना नहीं चाहिए था, उसे इसकी सजा मिलेगी। पढ़िए रिपोर्ट… जगह- लोधई गांव (एकता), आगरा समय- 9 फरवरी रात 12.30 बजे (जैसा पुलिस पूछताछ में सुंदर-गौरी ने बताया) पुलिस के मुताबिक, पति लवकेश बिजली मिस्त्री था। दिनभर काम करके घर लौटा था। दरवाजे पर कुंडी नहीं थी, इसलिए उसने दरवाजा खोल दिया। देखा तो पत्नी गौरी और चचेरा भाई सुंदर अंदर थे। यह देखकर वह आगबबूला हो गया। गुस्से में पति ने पूछा, “मेरी पीठ के पीछे यह क्या हो रहा है?” इसके बाद पत्नी-देवर डर गए। उन्हें लगा कि अब हमारे अफेयर के बारे में लोगों को पता चल जाएगा। हम कहीं मुंह नहीं दिखा पाएंगे। तभी अचानक सुंदर ने पीछे से लवकेश को पकड़कर बेड पर गिरा दिया। लवकेश चिल्ला न पाए, इसलिए गौरी ने मुंह पर तकिया रख दिया। सुंदर पूरी ताकत से लवकेश को दबोचे था। 2 मिनट तड़पने के बाद उसकी बॉडी शांत हो गई। हत्या करने के बाद दोनों जमीन पर बैठ गए। घर के दूसरे कमरे में लवकेश के पिता सुरेश चंद्र तोमर सो रहे थे। सुंदर ने कमरे से बाहर निकलकर देखा कि कहीं वे जाग तो नहीं गए। सुरेश को उनके कमरे में सोता देखकर दोनों ने तय किया कि इस हत्या को आत्महत्या दिखा दिया जाए। इसके बाद लवकेश के गले में साड़ी का फंदा बनाया। पंखे के कुंडे में उसका दूसरा सिरा बांधकर बॉडी को लटका दिया, जैसे लवकेश ने सुसाइड किया हो। उसके कपड़े भी ठीक कर दिए। कमरे में संघर्ष के सारे निशान मिटा दिए गए। तब तक रात के 2 बज चुके थे। सुबह से रिश्तेदारों को कॉल- लवकेश ने सुसाइड किया इसके बाद सुंदर चुपचाप घर से निकलकर 200 कदम दूर अपने घर चला गया। गौरी दूसरे कमरे में जाकर सोने का नाटक करने लगी। सुबह 6.30 बजे गौरी ने सबको फोन करना शुरू किया कि लवकेश ने रात में सुसाइड कर लिया। पिता सुरेश चंद्र भी जब कमरे में आए, तो हालात देखकर उन्हें यकीन हो गया कि बेटे ने फंदे पर लटककर जान दे दी। धीरे-धीरे घर में दोस्त, परिचित और रिश्तेदार आने लगे। आस-पास की महिलाएं घर में आ गई और रोने लगीं, गौरी भी उनके बीच में बैठी थी। सुंदर भी रिश्तेदारों के साथ इस तरह से बैठा रहा जैसे उसे कुछ पता ही न हो। अंतिम संस्कार होने के बाद भी किसी को शक नहीं हुआ कि ये सामान्य मौत नहीं है। गौरी और सुंदर को लगने लगा कि उन्होंने पूरे परिवार को गुमराह कर लिया है। क्योंकि किसी ने भी पुलिस से संपर्क नहीं किया, न ही इसकी चर्चा हुई। कैसे गौरी पकड़ी गई, ये जानिए रिश्तेदारों के सवालों में उलझती गई गौरी 11 फरवरी को घर में शांति हवन था, घर के अंदर महिलाएं बैठी हुईं थीं। चर्चा थी कि लवकेश ने आखिर सुसाइड क्यों किया, क्योंकि घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। किसी को कारण समझ नहीं आ रहा था। घर के बाहर तेरहवीं के खाने की व्यवस्थाएं थीं। सब कुछ ठीक था, लेकिन रिश्तेदारी की जो महिलाएं घर के अंदर थीं, उन्हें गौरी के हाव-भाव कुछ ठीक नहीं लगे। वो दुखी नहीं लग रही थी। महिलाओं को शक हो गया…उन्होंने ये बात लवकेश के पिता सुरेंद्र को बताई। इसके बाद महिलाओं ने गौरी को घेर लिया। गौरी से 9 फरवरी की रात को क्या हुआ था? ये पूछना शुरू किया, इधर गौरी भी सबके बदले व्यवहार को देखकर डर गई। वह कुछ भी बताने से डरने लगी। महिलाओं के हावी होने पर वह टूट गई, उसने तकिया से दम घोंटने और फिर लाश को फंदे पर लटकाने की बात स्वीकार कर ली। सुरेश ने पुलिस बुला ली, घर के अंदर से वो साड़ी बरामद की गई, जिससे फंदा बनाकर लाश लटकाई गई थी। गौरी को घर से, जबकि सुंदर को मार्केट से पुलिस ने अरेस्ट किया। अब दोनों को जेल भेजा गया है। पुलिस कस्टडी में देवर ने क्या कहा… सुंदर ने कहा- प्यार भी खो दिया, भाई भी पुलिस कस्टडी में सुंदर ने कबूलनामा दिया। कहा- 9 फरवरी की रात 11 बजे मुझे गौरी ने चॉकलेट डे मनाने बुलाया था। लवकेश ज्यादातर लेट ही आता था, उस दिन वो कुछ जल्दी आ गया था। इसलिए हमारा अफेयर खुल गया। अब सब कुछ होने के बाद मुझे बहुत दुख हो रहा है कि प्यार भी खो दिया, जिस भाई के साथ हमेशा रहा, अब वो भी इस दुनिया में नहीं है। पत्नी ने क्या कहा… हम मारना नहीं चाहते थे, उस वक्त कुछ समझ नहीं आया गौरी ने पुलिस कस्टडी में कहा- लवकेश ने कभी मेरे साथ गलत व्यवहार नहीं किया। घर पर भी सब अच्छे लोग हैं, सुंदर मेरा देवर है, वो मेरे चचिया ससुर धमेंद्र तोमर का बेटा है। कभी वो मेरे घर आ जाता था, कभी मैं उसके घर चली जाती थी। हमारे बीच नजदीकियां बढ़ गईं। फिर एक दिन लवकेश ने मेरे फोन पर सुंदर के मैसेज पढ़ लिए। तब उसको पहली बार शक हो गया। 9 फरवरी की रात को लवकेश इसलिए जल्दी घर गया था। हम उसको मारना नहीं चाहते थे, लेकिन उस वक्त कुछ समझ नहीं आया। अब गांव का माहौल जानिए लोग बोले- सुंदर उसके परिवार का, इसलिए शक नहीं हुआ घटना के बाद दैनिक भास्कर टीम आगरा के एकता इलाके के लोधई गांव पहुंची। यहां गांव के लोगों ने बताया कि लवकेश की शादी 2 मई, 2021 को गौरी से हुई थी। वो राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली है। उनके 3 साल का बेटा भी है। गांव के लोगों का कहना है- कुछ महीनों से गौरी के साथ सुंदर ज्यादा दिखने लगा था, मगर परिवार का लड़का था, तो किसी को शक क्यों होगा। घर में 5 बहनों के बीच में लवकेश अकेला भाई था। लवकेश के बाद गौरी को कहीं जाना होता था, तो वो सुंदर को ही लेकर जाती थी और वहीं उसके सारे काम करता था। मां बोलीं- वो ‘हत्यारा’ सजा भुगतेगा सुंदर की मां रेखा तोमर कहती हैं- किसी को पता नहीं था कि सुंदर ऐसा गंदा काम करेगा। जब वो रात में फोन पर बात करता था, तो कई बार मैंने पूछा भी कि किससे बात करते हो, लेकिन उसने कभी कुछ नहीं बताया। उसने जो भी गलत किया है, वो उसकी सजा भुगतेगा। मेरे तीनों बेटे बिजली का काम करते हैं, सबसे बड़ा भाई चंडीगढ़ और दूसरा गुवाहाटी में बिजली का काम करते है। दोनों के बीच ये सब कब से चल रहा था इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। घटना के बाद पता चला कि दोनों के बीच ये सब चार महीने पहले से चल रहा है। जीजा बोले- शक हुआ, 10 बजे जगने वाली, 4 बजे कैसे जागी घर में हमारी मुलाकात लवकेश के जीजा संजीव से हुई। उन्होंने बताया- हमारे पास सुबह 6 बजे गौरी का फोन आया था कि लवकेश ने सुसाइड कर लिया है। हमें गौरी पर शक था कि जो लड़की सुबह 10 बजे जगती है। वो उस दिन 4 बजे कैसे जग गई? सबसे पहले उसे ही कैसे पता चला की लवकेश ने सुसाइड कर लिया है। जब उससे ये सब पूछा गया, तब वो घबरा गई। इसके बाद पुलिस बुलाने की धमकी दी तो हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस की बात शांति हवन वाले दिन हुआ शक, अरेस्ट करके जेल भेजा DCP सिटी सैयद अली अब्बास कहते हैं- लवकुश तोमर की शादी 4 साल पहले गौरी के साथ हुई थी। 3 साल का एक बच्चा है। लवकुश के पिता सुरेश चंद तोमर बेलनगंज में नौकरी करते हैं। 10 फरवरी की सुबह घरवालों ने बताया कि लवकुश का शव पंखे पर लटका हुआ है। आत्महत्या समझकर घरवालों ने 10 फरवरी को ही शव का दाह संस्कार कर दिया। 11 फरवरी को घर में शांति हवन था। लवकुश की पत्नी गौरी की हरकतों पर घरवालों को शक हुआ। घरवालों ने उनसे पूछताछ शुरू की। लवकुश कितने बजे सोया था। उससे झगड़ा क्यों होता था। पुलिस आएगी, पूछताछ करेगी। इस तरह की बातचीत से गौरी बुरी तरह घबरा गई। घरवालों के सामने हत्या की बात कबूल कर ली। …………. ये भी पढ़ें: पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला:आगरा में पंखे से लटकाई लाश, दो दिन तक रोने का ड्रामा किया आगरा में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर तकिए से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। फिर सुबह 4 बजे घरवालों को फोन कर पति के सुसाइड करने की बात बताई। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमृतसर के युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या:झाड़ियों में मिली लाश, 2 महीने पहले युवक-युवती के साथ नए घर में शिफ्ट हुआ था
    Next Article
    अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़:मौसम बदलने और शादी सीजन में खानपान से बढ़ी बीमारियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment