Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया-चौरीचौरा ओवरब्रिज दोहरीकरण का सर्वे शुरू:अवैध मजार हटने के बाद जाम से मिलेगी राहत

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया और गोरखपुर को जोड़ने वाले चौरीचौरा ओवरब्रिज के दोहरीकरण का सर्वे कार्य शुरू हो गया है। शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या को देखते हुए यह पहल की गई है। इस सर्वे के पूरा होने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। देवरिया ओवरब्रिज के पास स्थित एक अवैध मजार इसके दोहरीकरण में लंबे समय से बाधा बनी हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हाल ही में इस अवैध मजार को हटा दिया गया है, जिससे पुल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। देवरिया और चौरीचौरा ओवरब्रिज पर अक्सर भारी जाम की स्थिति रहती है। विशेषकर सुबह और शाम के समय वाहनों की लंबी कतारें लगने से आम लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दोनों ओवरब्रिजों के दोहरीकरण का अनुरोध किया गया था। इन दोनों ओवरब्रिजों के विस्तार के लिए सर्वे कार्य हेतु टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से एक कंपनी का चयन किया गया है। सर्वे के दौरान ट्रैफिक दबाव, तकनीकी पहलुओं और निर्माण की संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार होगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि ओवरब्रिज के दोहरीकरण से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और जाम से काफी राहत मिलेगी। देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह कदम शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और भविष्य में यातायात को बेहतर बनाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट ने कटोरा लेकर प्रदर्शन किया:भर्ती की मांग को लेकर विधानसभा घेरने पहुंचे , अभ्यर्थी बोले- बेरोजगारी से परेशान होकर आत्महत्या करने पर मजबूर
    Next Article
    अमरोहा में पूर्व प्रधान के बेटे के अपहरण का मामला:3 महीने बाद भी दरोगा पकड़ से बाहर, चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment