Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया जेल में 80 साल के विचाराधीन बंदी की मौत:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस अस्पताल लेकर आई, इलाज में लापरवाही का आरोप

    12 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिला कारागार में बंद 80 साल के बंदी हकीक अंसारी का गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 2023 से धोखाधड़ी और जमीन विवाद के मामले में थे बंद हकीक अंसारी कुशीनगर के चौराखास थाना क्षेत्र के भटवा गांव के निवासी थे। वह अपने भाई रफीक अंसारी के साथ धोखाधड़ी, कूटरचना और जमीन से जुड़े मामले में 26 जुलाई 2023 से देवरिया जिला कारागार में विचाराधीन बंदी के रूप में निरुद्ध थे। जमीन दोबारा बेचने का था आरोप पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों पर आरोप था कि उन्होंने वर्षों पहले बेची गई जमीन को कथित रूप से दोबारा दूसरे व्यक्ति के नाम बेच दिया। शिकायतकर्ता ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने और सरकारी अभिलेखों में कूटरचना करने का भी आरोप लगाया था। इसी मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया था। परिजनों का आरोप- दवाएं नहीं पहुंचने दी गईं बेटे मेराज ने आरोप लगाया, उनके पिता लंबे समय से उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीज थे तथा नियमित दवाओं पर निर्भर थे। परिवार कई बार दवाएं लेकर जिला कारागार पहुंचा, लेकिन जेल प्रशासन ने यह कहते हुए दवाएं अंदर नहीं जाने दीं कि उनका इलाज जेल अस्पताल में कराया जाएगा। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर आवश्यक दवाएं और उचित इलाज मिलता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जेल में हकीक अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भेजा गया, जहां दोपहर करीब 2 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया जेलर राजकुमार वर्मा ने बताया कि जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन बंदी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें मामले में अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदियों के स्वास्थ्य प्रबंधन और चिकित्सा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AC चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधा:मुरादाबाद में मस्जिद से चोरी की कोशिश का आरोप, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
    Next Article
    कन्नौज में श्रद्धालुओं की बस का 14 हजार का चालान:नाराज श्रद्धालुओं ने नेशनल हाईवे पर 20 मिनट तक जाम लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment