Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में श्रद्धालुओं की बस का 14 हजार का चालान:नाराज श्रद्धालुओं ने नेशनल हाईवे पर 20 मिनट तक जाम लगाया

    11 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के छिबरामऊ में श्रद्धालुओं से भरी बस का परिवहन विभाग के अधिकारी ने चालान काट दिया। इसमें 14 हजार का जुर्माना लगा दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही श्रद्धालु भड़क गए और नेशनल हाईवे पर बस खड़ी कर के जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट के जाम में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। प्राइवेट बस पर सवार गोरखपुर के श्रद्धालु 15 दिन की धार्मिक यात्रा पर निकले हुए थे। वह लोग झारखंड, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड में दर्शन कर के लौट रहे थे और मथुरा से अयोध्या के लिए बस से दर्शन करने जा रहे हैं। जैसे ही उनकी बस कन्नौज जिले के छिबरामऊ से आगे निकली, तभी परिवहन विभाग की एक गाड़ी आई और बस को रुकवा कर कागज चेक किए। इसके बाद 14 हजार का चालान काट दिया। गोरखपुर के रहने वाले श्रद्धालु दिनेश ने बताया कि यदि बस का परमिट नहीं था या कोई अन्य कमी थी तो किसी दूसरे राज्य में कार्यवाही क्यों नहीं की गई। यूपी में ही श्रद्धालुओं की बस का चालान क्यों काटा गया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए काम कर रहे हैं। चालान काटे जाने से नाराज श्रद्धालुओं ने नेशनल हाईवे पर सिंकन्दरपुर के पास जाम लगा दिया। जिसकी सूचना मिलते ही एनएच-34 के मेंटेनेंस अधिकारी नवीन यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाराज श्रद्धालुओं को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। लगभग 20 मिनट बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। उधर उप संभागीय परिवहन विभाग की पीटीओ सुनीता सैनी ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। किसी को अनावश्यक परेशान करने के लिए कोई कार्यवाही नही की जाती। विभाग केवल उन वाहनों के खिलाफ नियमसंगत कार्रवाई कर रहा है, जो परिवहन एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए यह चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया जेल में 80 साल के विचाराधीन बंदी की मौत:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस अस्पताल लेकर आई, इलाज में लापरवाही का आरोप
    Next Article
    हमीरपुर में कांस्टेबल ने CPR देकर बचाई घायल की जान:एसपी ने आदर्श मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment