Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 9083 छात्रों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा:प्रशासन की सख्ती के कारण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र अनुपस्थित

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया में चल रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में प्रशासन की सख्ती का असर दिख रहा है। शुक्रवार तक कुल 9083 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। जिला प्रशासन ने नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू की है। जिले के 174 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। इस वर्ष कुल 1,15,968 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 57,812 और इंटरमीडिएट के 58,411 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 57,812 परीक्षार्थियों में से 4,755 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट की कृषि विज्ञान विषय की परीक्षा में 249 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 25 छात्र गैरहाजिर पाए गए। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 55,306 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4,303 छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि 51,003 छात्रों ने परीक्षा दी। छात्रों की लगातार बढ़ती अनुपस्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग और प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता टीमें और कड़ी जांच व्यवस्था लागू की गई है। छात्रों को प्रवेश से पहले सघन तलाशी से गुजरना पड़ रहा है, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सख्ती के कारण कुछ छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में अब तक परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं और किसी बड़ी गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पुलिस ने कमरे की ईंटें निकालकर शव निकाला, लखनऊ में रहती थी युवती
    Next Article
    गोरखपुर में निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन:आंदोलन के 450 दिन पूरे, फैसला वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment