Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पुलिस ने कमरे की ईंटें निकालकर शव निकाला, लखनऊ में रहती थी युवती

    11 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित लोनियनपुरवा कॉलोनी में शुक्रवार सुबह तड़के एक युवती का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती ने कमरे को अंदर से बंद कर यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 18 वर्षीय नंदिनी पुत्री स्व तेजपाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नंदिनी ने खाना बनाने के बाद अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण परिजन उसे खोल नहीं सके, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली नगर थाना पुलिस ने दरवाजे के समीप बनी अस्थाई खिड़की की ईंटें निकालकर कमरे के अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देख पुलिस और परिजन स्तब्ध रह गए। युवती का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने सावधानीपूर्वक शव को नीचे उतारकर बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मृतका के भाई ने बताया कि पिता की मौत के बाद नंदिनी अपनी मां मंजू देवी के साथ लखनऊ स्थित साउथ सिटी में रहती थी। वह 17 फरवरी को ही लखनऊ से अपने पैतृक घर सीतापुर आई थी। आत्महत्या के कारणों को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव- मोहम्मद तौहीद बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष:त्रिकोणीय संघर्ष में 12 वोटों से मिली जीत, वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 मेंबर चुने गए
    Next Article
    देवरिया में 9083 छात्रों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा:प्रशासन की सख्ती के कारण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र अनुपस्थित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment