Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में अपराध बढ़े तो थानेदारों को लगी फटकार:एसपी बोले- गंभीर मामलों का जल्द करें खुलासा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    18 hours ago

    1

    0

    देवरिया में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने बढ़ते अपराध वाले थानों के प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक कहा कि हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, चोरी और नकबजनी जैसे गंभीर मामलों में पुलिस कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि जल्द खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो। लापरवाही सामने आने पर संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार रात हुई अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसपी ने पशु और शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। बिहार सीमा से सटे थानों के प्रभारियों को विशेष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि उनके क्षेत्र से पशु तस्करी की शिकायत मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। शराब तस्करों के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सावन माह को देखते हुए सभी शिवालयों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने पर जोर दिया गया। शांति भंग करने वालों के खिलाफ भी सख्ती के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं पर भी सख्ती, रात की गश्त बढ़ाने के निर्देश एसपी ने लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर आरोप पत्र न्यायालय भेजने के निर्देश दिए। आईजीआरएस, जनसुनवाई और थानों पर आने वाले प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण करने को कहा गया। अपराध नियंत्रण के लिए रात में गश्त और वाहन चेकिंग बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यक्ष एप से संदिग्धों की जांच, साइबर ठगों पर तेज होगी कार्रवाई संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के सत्यापन के लिए यक्ष एप का नियमित उपयोग करने को कहा गया। साइबर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन साई-वज्र के तहत कार्रवाई तेज करने और ठगी के मामलों में होल्ड या फ्रीज कराई गई धनराशि को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ितों को वापस कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों के ट्रांसफर:पुलिस लाइन और अलग-अलग थानों में तैनात होंगे, जल्द ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश
    Next Article
    लखनऊ के हजरतगंज से ऑटो चालक गिरफ्तार:11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप; पिता के न होने पर जाता था घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment