Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में अतिक्रमण हटाने से पहले दुकानदारों की गुहार:दुकानें हटने पर 500 से अधिक परिवारों को रोजी-रोटी का संकट

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में दीवानी कचहरी रोड पर नाले के ऊपर दुकान चलाने वाले ठेला और गुमटी संचालकों ने प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले नगर पालिका परिषद प्रशासन से राहत की अपील की है। बुधवार दोपहर 12 बजे दर्जनों दुकानदारों ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को ज्ञापन सौंपा। इसमें मानवीय आधार पर दुकानों के खिलाफ कार्रवाई न करने की मांग की गई। दुकानदारों ने ज्ञापन में बताया कि वे वर्षों से दीवानी कचहरी रोड पर नाले के ऊपर गुमटी और छोटी दुकानें चलाकर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनकी आय से बच्चों की शिक्षा और घर का खर्च चलता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी दुकानें सड़क पर यातायात में बाधा नहीं बनतीं और वे नाले की सफाई में भी सहयोग करते हैं। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जिला अधिवक्ता संघ की ओर से नगर पालिका के माध्यम से लगातार दुकानें हटाने की घोषणा कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी भी कराई गई है, जिससे छोटे कारोबारियों में भय और अनिश्चितता का माहौल है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि उनकी दुकानें हटाई जाती हैं, तो 500 से अधिक लोगों की आजीविका प्रभावित होगी और कई परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पुनर्वास की उचित व्यवस्था की दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि अतिक्रमण हटाना अनिवार्य है, तो पहले उनके पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी रोजी-रोटी पर असर न पड़े। इस ज्ञापन पर रजनीकांत, अरविंद गुप्ता, विनोद चौहान, हरेराम, दिलेंद्र, राजभान, सुनील गुप्ता, सुनील कुशवाह, अनुराग पांडेय, संदीप चौधरी, दुर्गा सहाय, मनीष सहित बड़ी संख्या में दुकानदारों के हस्ताक्षर हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासन के आगामी निर्णय पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका की मौत, प्रेमी ने लगाया हत्या का आरोप:शामली में अंतिम संस्कार रुकवाया, बोला- परिजनों ने मारा है
    Next Article
    Lock Upp 2: शिवांगी जोशी ने 'लॉक अप 2' में शेयर किया दर्दनाक सीक्रेट, कहा- एक वक्त ऐसा था जब चूल्हा जलाने के पैसे भी नहीं थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment