Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका की मौत, प्रेमी ने लगाया हत्या का आरोप:शामली में अंतिम संस्कार रुकवाया, बोला- परिजनों ने मारा है

    3 hours ago

    1

    0

    शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पड़ोसी गांव का एक युवक मौके पर पहुंचा। युवक ने खुद को मृतका का प्रेमी बताते हुए युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान गरिमा के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि युवती को हार्ट अटैक आया था। गरिमा के पिता की जनरल स्टोर की दुकान है और वह परिवार के साथ वहीं रहते थे। गरिमा के दो छोटे भाई हैं जो पढ़ाई कर रहे हैं। गरिमा ने एमए बीएड कर रखी थी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पड़ोसी गांव निवासी राहुल ने दावा किया कि गरिमा उसकी प्रेमिका थी। उसने आरोप लगाया कि युवती की उसके परिजनों ने हत्या की है। राहुल का कहना है कि गरिमा की शादी आगामी 29 नवंबर को तय थी और उसकी मांग भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार कसाना ने बताया कि गांव निवासी एक युवक द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में खाद की कालाबाजारी का आरोप:फुटकर विक्रेताओं ने DM को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    देवरिया में अतिक्रमण हटाने से पहले दुकानदारों की गुहार:दुकानें हटने पर 500 से अधिक परिवारों को रोजी-रोटी का संकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment