Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला:दोस्त के घर से लौटते समय हादसा, चालक मौके से फरार

    6 hours ago

    1

    0

    गौरीबाजार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर देवगांव के पास हुई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय हसमुद्दीन अंसारी पुत्र खलील अंसारी के रूप में हुई है। वह उसरा बाजार स्थित एक कारखाने में कार्यरत थे। हसमुद्दीन बुधवार देर रात अपने एक मित्र के घर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी देवगांव के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें और उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हसमुद्दीन अंसारी देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ देवरिया में रहते थे। उनके माता-पिता और एक छोटे भाई की जिम्मेदारी भी उन पर थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ आगमन रद्द हुआ:आयोजक मंडल मायूस, पूरी तैयारी के बावजूद नहीं पहुंचे स्वामी
    Next Article
    ATM ठगी मामले में 7 दिन बाद FIR:प्रयागराज में कार्ड फंसाकर 20 हजार की रुपए निकाले थे, CCTV से खुलासा हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment