Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-इजरायल युद्ध की आंच अब रसोई घर तक:होटल-रेस्टोरेंट पर लटक सकते हैं ताले, कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी ब्रेक

    14 hours ago

    1

    0

    ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग का सीधा असर अब उत्तर प्रदेश की रसोई और अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। युद्ध के कारण बिगड़े हालातों ने एलपीजी (LPG) की भारी किल्लत पैदा कर दी है, जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित होटल इंडस्ट्री हो रही हैं। सरकार द्वारा एस्मा (ESMA) लगाए जाने के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर एक तरह से रोक लग गई है। होटल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति यही रही, तो अगले एक-दो दिन में सभी प्रतिष्ठानों पर ताले लटक जाएंगे। हालांकि, स्थानीय प्रशासन अब भी गैस की किसी भी बड़ी किल्लत से इनकार कर रहा है। एस्मा लागू: घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता, व्यापारिक सप्लाई ठप बरेली 'होटल एंड बैंकेट हॉल एसोसिएशन' के सचिव लिटिल गुप्ता के अनुसार, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके बाद सप्लाई लगभग बंद है। भारत सरकार ने तीनों प्रमुख ऑयल कंपनियों के लिए एस्मा (Essential Services Maintenance Act) लागू करते हुए निर्देश दिए हैं कि ब्यूटेन और प्रोपेन से बनने वाली एलपीजी का उपयोग पहले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सुनिश्चित किया जाए। सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनता को घरों में गैस की कमी न हो, लेकिन इसका दूसरा पहलू व्यापारिक जगत के लिए संकट बन गया है। गैस आधारित अर्थव्यवस्था पर संकट: बंद होने की कगार पर इंडस्ट्री आज की अर्थव्यवस्था में होटल इंडस्ट्री के साथ-साथ कई बड़ी इंडस्ट्रियां प्रदूषण मानकों के कारण पूरी तरह गैस पर निर्भर हो चुकी हैं। लिटिल गुप्ता का कहना है कि होटल इंडस्ट्री में शत-प्रतिशत एलपीजी का ही उपयोग होता है, लेकिन पिछले तीन दिनों से कॉमर्शियल सप्लाई नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि पूरे देश में होटल उद्योग ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। 'ऑल इंडिया एसोसिएशन' ने सरकार को स्पष्ट कर दिया है कि यदि मंगलवार शाम तक आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो बुधवार से देश भर के होटल बंद करने पड़ेंगे। बरेली के हालात: 20 हजार से बढ़कर डबल हुई बुकिंग जिले में सप्लाई और मांग का संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। रोजाना की बुकिंग औसतन 20 हजार सिलेंडरों की रहती है। लेकिन सोमवार को ये बुकिंग बढ़कर 47 हजार पहुंच गई। इससे गैस एजेंसियों पर दबाव बढ़ने लगा है। हालांकि बरेली में अभी घरेलू गैस की ज्यादा दिक्कत नहीं है। प्रशासन का पक्ष: 'घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं' दूसरी ओर, बरेली के जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) मनीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की वर्तमान में कोई बड़ी समस्या नहीं है। आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए 25 दिनों में एक बुकिंग का नियम लागू कर दिया गया है। कॉमर्शियल सिलेंडर के संबंध में उन्होंने बताया कि नए नियमों के तहत पहली प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को दी जा रही है, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में हाईवोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ी किशोरी:प्रेमी से विवाह की जिद पर उठाया कदम, प्रेमी और प्रेमी के परिजनों पर गुमराह करने का आरोप
    Next Article
    देवरिया में बारात में गाड़ियों पर स्टंट:तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment