Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बेटे पर हमले के बाद दे रहे धमकी:केस दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पिता ने एसपी से गुहार लगाई

    15 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे पर हुए हमले के मामले में पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रमपुरवा गांव निवासी राजकिशोर पासवान ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पुत्र दिवाकर देव पर 22 फरवरी 2026 को जानलेवा हमला किया गया था। इस संबंध में एकौना थाने में एफआईआर संख्या 0024 दर्ज की गई है। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 115 (2), 118 (1), 352, 109 (1) तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) की धारा 3 (2) (V) के तहत पंजीकृत किया गया है। राजकिशोर पासवान का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसके चलते आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उनके परिवार को लगातार धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि आरोपी पक्ष जांच अधिकारी से अपनी अच्छी पहचान होने का दावा कर रहा है, जिससे उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न होने की बात कही जा रही है। पीड़ित ने यह भी बताया कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) रुद्रपुर को सौंपी गई है। राजकिशोर पासवान का आरोप है कि आरोपी और जांच अधिकारी एक ही जाति वर्ग से संबंध रखते हैं, जिसके कारण उन्हें निष्पक्ष जांच को लेकर संदेह है। राजकिशोर पासवान ने कहा कि घटना के बाद से उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीन केस में लखनऊ से आरोपी प्रभात खरे अरेस्ट:'श्रीराम' नाम से फर्म बनाकर UP समेत कई राज्यों में कोडीनयुक्त सिरफ-नशीली दवाओं की सप्लाई
    Next Article
    घर में काम करने वाली महिला ने उड़ाए जेवर:जानकारी होने पर काम पर आना बंद किया, पकड़ में आने पर कबूली चोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment