Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार:बीएसए ने निलंबित किया, सूचना देने में देरी पर BEO को नोटिस

    41 minutes ago

    1

    0

    देवरिया में महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में दो नाबालिग छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप में पुलिस ने सहायक अध्यापक मैनुल्लाह सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. राम जियावन मौर्य ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। घटना की सूचना देने में देरी पर बैतालपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। एक दिन के लिए दी गई थी स्कूल की जिम्मेदारी जानकारी के अनुसार, तीन अक्टूबर को जीवित्पुत्रिका व्रत के कारण विद्यालय में तैनात दोनों अध्यापिकाएं अवकाश पर थीं। इस दौरान दूसरे विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक मैनुल्लाह सिद्दीकी को एक दिन के लिए स्कूल संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने आठ से 10 वर्ष की बच्चियों के साथ अनुचित व्यवहार किया। शिकायत के मुताबिक, शिक्षक तीन बच्चियों को बाइक से पास के चौराहे पर ले गया, जहां उनके सामने शराब पीने का भी आरोप है। इसके बाद वह बच्चियों को लेकर विद्यालय लौट आया। कक्षा में रखी कुर्सी पर पेशाब करने का आरोप भी लगाया गया है। परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा छुट्टी के बाद बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद एक बच्ची की मां ने महुआडीह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। छह अक्टूबर को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बीएसए को फोन कर घटना की जानकारी दी। आठ अक्टूबर को बीएसए ने विद्यालय पहुंचकर बच्चियों और अभिभावकों से जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर-नगर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। घटना की सूचना देने में देरी पर बीईओ बैतालपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। मामले की विभागीय जांच बीईओ भलुअनी सत्यप्रकाश को सौंपी गई है। उन्हें 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में पदक विजेताओं का सम्मान:अंतरराष्ट्रीय कराटे पदक विजेताओं को डीआईजी ने पहनाया मेडल
    Next Article
    जनसेवा केंद्र संचालक से 1 लाख की ठगी का आरोप:हरदोई में कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज, 4 बैंक खाते फ्रीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment