Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में हाईटेंशन तार गिरा, तीन झोपड़ियां राख:लाखों का अनाज और घरेलू सामान जला, ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के कुकरघांटी गांव स्थित टोला विशंभरपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार टूटकर गिरने से भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर तीन झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस घटना में लाखों रुपये का अनाज, सेक्शन पाइप और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के समय गांव के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार अचानक टूटकर झोपड़ियों पर गिर गया। तार गिरने के साथ ही तेज चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और महाजन, श्रीनारायण कुशवाहा, जदुनंदन भगत तथा हीरा कुशवाहा की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि झोपड़ियों में रखा कई महीनों का अनाज, सिंचाई के लिए उपयोग होने वाले सेक्शन पाइप, कपड़े और अन्य आवश्यक घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पीड़ित परिवारों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनके पास जीवन-यापन का कोई अन्य साधन नहीं है और इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल बाल्टी और मोटर पंप की मदद से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक तीनों झोपड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के तार जर्जर हालत में लटक रहे थे, लेकिन विभाग द्वारा उनकी मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। राजस्व विभाग की टीम से मौके पर पहुंचकर क्षति का विस्तृत आकलन करने और रिपोर्ट तैयार करने की अपेक्षा की जा रही है, ताकि पीड़ितों को सहायता प्रदान की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने खेली रंगों की होली:फिल्मी गानों पर पुलिसकर्मियों ने किया जमकर डांस, होली की मस्ती में नजर आए पुलिस के आला अधिकारी
    Next Article
    वाराणसी पुलिस ने खेली होली...रंग में सराबोर दिखे अफसर:DCP ने फायर टेंडर से बरसाया रंग, कमिश्नर-DM को बाथ टब में रंग से नहलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment